विकी कौशल के साथ करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म का किया अनाउंसमेंट, जाने यहां डिटेल्स

साल 2022 बॉलीवुड के लिए भले ही बुरा रहा हो लेकिन फिल्म मेकर करण जौहर के लिए यह साल काफी अच्छा था। बॉयकट ट्रेंड के बावजूद बॉलीवुड की एकलौती फिल्म जिसने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी वह करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' थी। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा' ने पिछले साल बॉलीवुड की डूबती नैय्या को पार लगा दिया था। इसके साथ ही ओटीटी पर करण जौहर की विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी। अब करण जौहर अपनी दूसरी फिल्म लेकर जल्द ही आने वाले हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दी है।
फिल्म का नाम नहीं कास्ट किया रिवील :
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी शेयर की है। करण जौहर ने अपने पोस्ट में फिल्म का नाम नहीं बताया है लेकिन फिल्म के कास्ट का नाम, डायरेक्टर का नाम और रिलीज डेट भी रिवील कर दिया है। करण जौहर के इस अगले प्रोजेक्ट में एक बार फिर से विकी कौशल नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एमी विर्क और तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म इसी साल 25 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
टैलेंट के तीन पावरहाउस :
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हम आपके लिए टैलेंट के तीन पावरहाउस लेकर आ रहे हैं विकी कौशल, एमी विर्क और तृप्ति डिमरी। इन्हें आनंद तिवारी डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है लेकिन यह 25 अगस्त को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी।' बता दें, आनंद तिवारी सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं बल्कि एक्टर भी हैं। पिछले साल उन्होंने माधुरी दीक्षित की फिल्म 'मजा मा' तो डायरेक्ट किया था। इस समय करण जौहर बतौर डायरेक्टर भी खूब चर्चा में हैं। लंबे समय बाद फिल्म की कमान संभाल रहे करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भी रिलीज होने के लिए तैयार खड़ी है। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमा हॉल में रिलीज होगी। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ-साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications

