रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर का धमाकेदार एलान - आलिया भट्ट के साथ प्रेम कहानी

करण जौहर ने एक वीडियो के साथ अपनी अगली फिल्म का एलान कर दिया है। हालांकि फिल्म की सारी डीटेल्स, 6 जुलाई को 11 बजे बताई जाएंगी। लेकिन करण जौहर ने एक वीडियो शेयर करते हुए ये ज़रूर बता दिया है कि वो डायरेक्टर के तौर पर सेट पर वापसी करने जा रहे हैं।

करण जौहर की इस फिल्म की स्टारकास्ट है रणवीर सिंह और आलिया भट्ट। ये फिल्म परिवार के धागों में बुनी एक शानदार लव स्टोरी होगी। ये धमाकेदार अनाउंसमेंट, 6 जुलाई को रणवीर सिंह के जन्मदिन पर होगा।

karan-johar-announces-his-next-film-on-ranveer-singh-s-birthday-co-starring-alia-bhatt

अब फैन्स केवल इस अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं। पहले रिपोर्ट्स थीं कि इस फिल्म का नाम प्रेम कहानी रखा जा रहा है लेकिन धर्मा प्रोडक्शन्स ने इन खबरों का खंडन किया था। वहीं अब सूत्रों की मानें तो रणवीर, आलिया और का नाम, इस फिल्म के लिए फाईनल है।

करण जौहर ने आखिरी बार 2016 में निर्देशन की कमान संभाली थी रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ऐ दिल है मुश्किल के साथ। अब करण जौहर पांच साल बाद डायरेक्टर के तौर पर वापसी करने जा रहे हैं।

रणवीर - आलिया के साथ तख्त

रणवीर - आलिया के साथ तख्त

गौरतलब है कि रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर, लॉकडाउन से पहले ही एक साथ तख्त पर काम शुरू करने वाले थे जो धर्मा प्रोडक्शन्स का महत्त्वाकांक्षी पीरियड ड्रामा था। लेकिन ये प्रोजेक्ट लॉकडाउन और महामारी के बीच अटक चुका है।वहीं करण जौहर इस दौरान एक हल्की फुल्की फिल्म पर काम शुरू कर चुके थे जो लोगों का स्ट्रेस दूर कर सके।

कुछ कुछ होता है फील

कुछ कुछ होता है फील

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी शानदार है ये तो सबने गली बॉय में देखा ही है और अब खबर है कि करण जौहर इस जोड़ी को कुछ कुछ होता है टाईप रोमांस वाली एक फिल्म में दोहराने जा रहे हैं। इस फिल्म पर करण जौहर ने लॉकडाउन के दौरान काम किया है।करण ने फिल्म की कहानी रणवीर और आलिया को सुनाई और दोनों ने फिल्म के लिए तुरंत हामी भर दी।

गंगूबाई खत्म कर चुकी हैं आलिया

गंगूबाई खत्म कर चुकी हैं आलिया

बात करें आलिया भट्ट की तो वो गंगूबाई काठियावाड़ी की शूटिंग खत्म कर चुकी हैं। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में आलिया भट्ट बिल्कुल अलग अवतार में दिखाई देंगी। फैन्स को उनके इस अवतार को देखने की काफी उत्सुकता है।

83 का इंतज़ार

83 का इंतज़ार

वहीं 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बनी फिल्म 83 रिलीज़ को तैयार है। रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म केवल थियेटर के खुलने का इंतज़ार कर रही है क्योंकि टीम इसे OTT पर रिलीज़ नहीं करना चाहती है।

अगली फिल्म पर काम शुरू

अगली फिल्म पर काम शुरू

गंगूबाई की शूटिंग खत्म करते ही आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म डार्लिंग्स पर काम करना शुरू कर चुकी हैं। आलिया इस फिल्म में विजय राज़ और शेफाली शाह के साथ दिखाई देंगी और इस फिल्म की शूटिंग फटाफट खत्म करने के बाद आलिया करण जौहर के सेट पर पहुंच जाएंगी।

सर्कस से अन्नियम रीमेक तक

सर्कस से अन्नियम रीमेक तक

रणवीर सिंह जहां एक तरफ एक दो दिन में रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस का शूट खत्म कर देंगे वहीं उनकी अगली फिल्म है शंकर की अन्नियम रीमेक। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह ने तैयारी भी शुरू कर दी है। ये रणवीर सिंह की पहली साईकोलॉजिकल थ्रिलर होगी।

सिंतबर से सेट पर

सिंतबर से सेट पर

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट, दोनों ही करण जौहक की फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री, मेक माई ट्रिप के एड में काफी जमी है। ऐसे में एक बार फिर से उन्हें हल्के फुल्के रॉम कॉम में देखने में मज़ा तो आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X