Just_IN: करण जौहर का एलान.. तीन सुपरस्टार्स के साथ.. तारीख कर लें बुक!

By Neeti

करण जौहर एक के बाद एक फिल्में ला रहे हैं और फैंस को सरप्राइज दे रहे हैं। बहरहाल, अभी अभी करण जौहर ने अपने प्रोडक्शन के नए फिल्म की घोषणा की है। जी हां, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था.. वह बहुप्रतीक्षित फिल्म 2019 में रिलीज होगी।

करण जौहर की इस फिल्म का नाम है- ब्रह्मास्त्र.. जहां मेनलीड किरदारों में दिखेंगे अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर। फिल्म का निर्देशन करेंगे अयान मुखर्जी। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी। करण जौहर के साथ हाथ मिलाया है फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने।

BRAHMASTRA

बता दें, यह वही फिल्म है.. जिसे पहले ड्रैगन का नाम दिया था। यह फिल्म तीन भागों में रिलीज होगी। करण जौहर इस trilogy को लेकर काफी उत्साहित भी थे। यह एक काल्पनिक- एडवेंचर से भरी लव स्टोरी होगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म भारी भरकम बजट पर तैयार होगी। फिल्म के एक्शन सीन्स के लिए अयान मुखर्जी ने हॉलीवुड से टेक्नीशियन को बुलाने वाले हैं। उम्मीद है कि फिल्म 2017 के अंत तक फ्लोर पर आ जाएगी।

इस सीरीज पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा था, रणबीर कपूर धर्मा प्रोडक्शन के अहम हिस्सा हैं। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही अगली फिल्म से भी हमें काफी उम्मीदें हैं। हमने इस सीरीज को लिखने में काफी समय दिया है और काफी मेहनत की है। यह धर्मा की एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X