बॉलीवुड के खानों से नाराज हैं करन जौहर!

करन जौहर कभी शाहरुख खान के बहुत ही करीबी दोस्त कहे जाते थे। आज भी दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ दि ईयर' के लिए रिलीज डेट ना मिलने को लेकर करन जौहर इतने नाराज हैं कि वो इस नाराजगी की वजह खानों को बता रहे हैं। सलमान के नाम ईद है, शाहरुख के नाम दीवाली और क्रिस्मस के आसपास आमिर की फिल्म तलाश आएगी। तो इन खानों ने एक तरह से इंडियन फेस्टिव सीजन अपने नाम कर लिये हैं तो फिर बाकी के निर्देशकों के लिए तो कहीं जगह ही नहीं बची है। अक्टूबर 9 को करन की ये फिल्म निर्देशक निखिल आडवाणी की एनिमेटेड फिल्म 'दिल्ली सफारी' के साथ रिलीज होगी।

करना जौहर ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा ये साल काफी टफ है क्योंकि इस साल बहुत ज्यादा रिलीज डेट्स नहीं हैं। लेकिन क्या करेंग सभी खानों ने दीवाली, क्रिस्टमस और ईद तो बुक कर लिया है। इसलिए हम उसी डेट पर फिल्म रिलीज कर रहे हैं जो हमारे लिए बची है। लेकिन मैं निखिल को भी अपनी शुभकामाएं देता हूं। मुझे लगता है कि उनकी फिल्म काफी अच्छी होगी।

करन जौहर पहले अपनी फिल्म 'स्टूडेंड ऑफ दि ईयर' को अकेले रिलीज करना चाहते थे लेकिन उन्हें ऐसी कोई डेट ही नहीं मिली जब उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अकेले रिलीज हो। इस फिल्म से निर्देसक डेविड धवन के बेटे वरुन धवन, मॉडल सिद्धार्थ मल्होत्रा और महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। फिल्म में कॉलेज डीन के किरदार में एक्टर रिशी कपूर भी नज़र आएंगे। साथ ही करन के लकी रही एक्ट्रेस काजोल भी फिल्म के एक सीन में नज़र आएंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X