करण जौहर और रणवीर सिंह ढूंढ रहे है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के लिए लोकेशन!
करण जौहर की एक शानदार फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट एक बार फिर से नजर आने वाले हैँ। हम बात कर रहे हैं फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चा है। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो ये है कि करण जौहर इस फिल्म के लिए लोकेशन ढूंढ रहे हैँ। यही नहीं.. रणवीर सिंह भी उनके साथ इस फिल्म की लोकेशन के लिए साथ गए हैँ। पता चला है कि दोनों दिल्ली आए हैं और वहां पर फिल्म के लिए अच्छी लोकेशन की तलाश कर रहे हैं।
हाल ही में करण जौहर ने एक सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी और ये सेल्फी फिल्म के लोकेशन की थी। इसके साथ उन्होने एक कैप्शन लिखा था.. 'रॉकी उसका नाम।'

रणवीर सिंह की इस फिल्म का ऐलान कुछ समय पहले हुआ है। ये पहली बार नहीं है जब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट किसी फिल्म में एक साथ नजर आएगे बल्कि फिल्म गली बॉय में साथ में नजर आए थे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय 83 द फिल्म को लेकर बिजी हैं। ये फिल्म 1983 विश्वकप पर आधारित है और वो कपिल देव के किरदार में होंगे।
आलिया भट्ट की बात करें तो वो संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में बिजी हैं। आलिया भट्ट काफी शानदार अदाकारा हैं और अक्सर दमदार अभिनय के साथ नजर आई हैं। आलिया भट्ट को लेकर खबर है कि वो संजय लीला भंसाली के साथ एक और फिल्म में नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications