Pic of The Day: करण जौहर - गौरी खान ने किया कुछ कुछ होता है का पोस्टर शूट, माथा पीटते रह गए शाहरूख
करण जौहर बॉलीवुड के सबसे कूल डायरेक्टर हैं और ये बात वो समय समय पर जता देते हैं। अब हुआ यूं कि हाल ही में करण जौहर एक बॉलीवुड पार्टी में पहुंचे जिसका थीम था 90’s। बस करण ने बिना सोचे समझे अपने दोनों बेस्ट फ्रेंड्स को इस थीम में शामिल कर लिया।
इसके बाद इस पार्टी में करण जौहर, अपनी बेस्ट फ्रेंड्स पुतलू और गौरी खान के साथ राहुल, अंजली और टीना बनकर पहुंच गए। इतना ही नहीं तीनों ने मिलकर, कुछ कुछ होता है पोस्टर भी रिक्रिएट किया।

इन तीनों के इस बचकानेपन को देखकर शाहरूख खान भी बस माथा पकड़ कर रह गए। लेकिन कुछ भी कहिए ये तस्वीरें बेहद प्यारी लग रही हैं और करण को देखकर समझ आ रहा है कि वो हमेशा से राहुल ही बनना चाहते थे।
गौरतलब है कि कुछ कुछ होता है हर 90 के दशक के बच्चे के लिए बाईबल है। यानि कि पूरी तरह रटी हुई। हालांकि अब करण जौहर भी मानते हैं कि इस फिल्म में काफी बेवकूफियां की गई थीं।
तो जितना बचकाना ये पोस्टर शूट है उतनी ही बचकानी थी फिल्म, इसलिए तो हमने इसकी बैंड भी बजाई थी। आप भी याद कर लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications












