..................... Karan Johar and Farah Khan don't like Aayush Sharma? Ignored, Salman Khan might be furious - Hindi Filmibeat

आयुष शर्मा को पसंद नहीं करते करण जौहर और फराह खान? किया इग्नोर, जीजा की बेज्जती पर भड़क सकते हैं सलमान खान!

Aayush Sharma

Karan-Farah Ignores Aayush Sharma- सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा लगातार अच्छा काम कर रहे हैं। कुछ महीनों पहले वो अंतिम में नजर आए थे जिसमें मेगास्टार ने भी एक कैमियो किया था।

कहते हैं कि सलमान खान और उनके करीबियों का स्वागत पूरी इंडस्ट्री बाहें पसार कर करती है लेकिन एक वीडियो ने सामने आकर कई सवाल पैदा कर दिए हैं।

इस वीडियो में फिल्ममेकर करण जौहर और फराह खान एक साथ नजर आ रहे हैं और दोनों ने आयुष शर्मा को इग्नोर कर दिया। paparazzzee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को साझा किया है जो कि सामने आते ही तेजी से वायरल हो रहा है।

कैमरे में कैद हुई नजारा

ये किसी इवेंट का वीडियो है और इसमें आयुष शर्मा को पोज देते हुए देखा जा सकता है। फॉर्मल पहनकर पोज देते आयुष के बगल से फराह खान और करण जौहर निकलते हैं लेकिन ना ही नजरें मिलाते हैं और ना ही ग्रीट करते हैं। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो हैरान हैं। हालांकि उन्होने ऐसा क्यों किया? क्या वो पहले मिल चुके हैं होंगे? इसको लेकर पता नहीं चला है। लेकिन वीडियो में तो साफ तौर पर इन दोनों ने आयुष शर्मा को इग्नोर कर दिया है। हालांकि थोड़ी देर के बाद आयुष शर्मा पलटकर भी देखते हैं लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं होता है। देखने वाली बात होगी कि आयुष या सलमान खान इसपर क्या रिएक्ट करते हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वीडियो के सामने आते ही लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। किसी ने लिखा है, अहंकार तो किसी का कहना है कि इस इंडस्ट्री में ऐसा ही होता है। कोई हंसने वाले इमोजी भेज रहा है तो किसी का मानना है कि इसको शायद ये लोग पसंद नहीं करते हैं। सलमान खान और आयुष शर्मा की बॉडिंग काफी अच्छी है और वो करियर को लेकर अक्सर मेहनत करते हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X