सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद करण जौहर और आलिया भट्ट पर गुस्सा करना क्या सही है? पढ़िए tweets
सुशांत सिंह राजपूत 34 साल की उम्र में दुनिया छोड़ गए हैं और हर किसी की तरह करण जौहर और आलिया भट्ट को भी इस बात का दुख है। लेकिन करण और आलिया ये नहीं जानते थे कि उनका दुख व्यक्त करना पुरानी कहानियां ज़िंदा कर देगा।
ट्विटर पर इस समय करण जौहर और आलिया भट्ट पर लगातार वाहियात ट्वीट्स की बरसात हो रही है। इन ट्वीट्स का कारण बस एक है।

कारण ये कि जब तक सुशांत सिंह राजपूत ज़िंदा थे, आलिया भट्ट और करण जौहर ने उनका मज़ाक उड़ाया। इतना ही नहीं इसके साथ लपेटे में आ गया ये मुद्दा की सुशांत बाहरी थे। उन्हें करण जौहर ने बॉलीवुड का होने ही नहीं दिया।
ये सब चर्चा तब शुरू हुई जब करण जौहर ने खुद ही माना कि उन्हें सुशांत से बात करनी चाहिए थी। उन्हें हमेशा लगता था कि सुशांत को लोगों की ज़रूरत है। लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए और उन्हें इस बात का दुख है।
वहीं अब बॉलीवुड में निखिल द्विवेदी और सिकंदर खेर ने भी साफ शब्दों में ना सही लेकिन ये कहा कि लोग दोहरे होते हैं। सिकंदर खेर ने साफ कहा कि लोगों की पीठ पीछे उनका मज़ाक उड़ाना बंद कीजिए।
लेकिन देखिए लोगों ने कितनी बुरी तरह करण जौहर और आलिया भट्ट को लताड़ा है -
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications
