सुशांत की मौत का बदला लेने पर आए फैन्स - करण, आलिया और सलमान बैन
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड अजीब से खेमे में बंट चुका है जहां फैन्स स्टार किड्स और उनके लीडर कहे जाने करण जौहर पर अपना गुस्सा निकालना बंद नहीं कर पा रहे हैं। इस समय फैन्स की सारी भड़ास करण जौहर, सलमान खान और आलिया भट्ट पर निकल रही है।
अब तो फैन्स ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत का बदला लेने की भी ठान ली है और सूत्रों की मानें तो बिहार के कई जिलों और राजधानी पटना में फैन्स ने एक फैसला लिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो इन जगहों पर अब सलमान खान, करण जौहर और आलिया भट्ट की फिल्में बैन हैं। फैन्स ने तय किया है कि वो इन स्टार्स की फिल्मों का बहिष्कार करेंगे।
गौरतलब है कि रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड की खेमेबाज़ी और गुटबाज़ी से काफी परेशान थे। उन्हें कई प्रोडक्शन हाउस ने बैन कर दिया था जिसके बाद से उनके हाथ से फिल्में जा रही थीं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications











