लोहिड़ी पर दिखेगी धर्मा प्रोडक्शन की अग्निपथ

साल 1990 में आयी अग्निपथ में लीड रोल अमिताभ बच्चन ने निभाया था। फिल्म और अमिताभ को.. नेशनल अवार्ड से नवाजा गया था। फिल्म में अमिताभ के साथ माधवी, मिठुन चक्रवर्ती और पद्दमिनी कोल्हापूरे थे । लोगों सोच रहे थे कि फिल्म के रीमेक में में अभिषेक बच्चन होंगे लेकिन फिल्म मे रीतिक रोशन आ गये । फिल्म मे अभिनेत्री का किरदार प्रियंका चोपड़ा निभा रही है। फिल्म के निर्देशक करण मल्होत्रा हैं।
वैसे फिल्म की शूटिंग जब से शुरू हुई है तब से ही अभिनेता रितिक रोशन दो बार चोटिल हो चुके है। एक बार उनका हाथ जल गया तो एक बार उनका हाथ कट गया है। देखते हैं ये फिल्म रीतिक रोशन के करियर में क्या मोड़ लेकर आती है। फिल्म में कई महोत्सवो को दिखाया गया है। जन्माष्टमी, होली महोत्सव को विशेष रूप से फिल्म में फिल्माया गया है। 10 जनवरी को रितिक का बर्थ-डे है, देखते हैं ये फिल्म उनके लिए क्या लेकर आती है?


Click it and Unblock the Notifications











