TRAILER: करण जौहर की 'ऐ दिल है मुश्किल'.. सुपर रोमांस.. दोस्ती.. कंफ्यूजन!
करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। कोई शक नहीं कि ढ़ाई मिनट में करण जौहर आपका दिल चुरा कर ले जाएंगे। फिल्म में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य किरदारों में हैं। जबकि फवाद खान कैमियो में दिखेंगे।
फिल्म की कहानी तीन किरदारों के इर्द- गिर्द घूमती दिख रही है.. अयान, एलीजेह, सब़ा.. जैसा कि अफवाहों में था, ट्रेलर में भी रणबीर और ऐश के बीच काफी इंटेंस सीन दिख रहे हैं। जबकि अनुष्का और रणबीर का रिश्ता काफी क्यूट दोस्तों की तरह दिखाया गया है। जहां दोनों एक दूसरे का साथ एन्जॉय करते दिख रहे हैं।
अजय देवगन vs करण जौहर.. शाहरूख vs ऋतिक.. सब एक ही दिन!
यह फिल्म दोस्ती, रोमांस, दिल का टूटना.. ये सभी दिखाएगी.. तो फिर देर किस बात की.. 28 अक्टूबर के लिए हो जाइए तैयार।
यहां देंखे ऐ दिल है मुश्किल है ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications





