शाहरुख और आदित्य की वजह से मैं हूं- करन जौहर

1000 हफ्ते और उससे भी कहीं ज्यादा यादें..हम बात कर रहे हैं दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे फेस्टिवल की जिसका सुरुर कि आजकल काफी जोरो शोरों से शाहरुख खान व काजोल के फैंस पर छाया हुआ है। आदित्य चोपड़ा की पहली निर्देशित फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी सिनेमा के इतिहास कि इकलौती ऐसी फिल्म है जो कि पिछले करीब 1000 हफ्तों से मुंबई के सिनेमाघर में लगी हुई है।

20 साल..1000 हफ्ते और 10,000 दिन पूरे करने के बाद भी आज दिलवाले दुल्हिनया ले जाएंगे फिल्म दर्शकों के लिए उतनी ही खूबसूरत व मनोरंजक है जितनी कि राज और सिमरन की जोड़ी। इस मौके पर शाहरुख खान, काजोल, अनुपम खेर, फरीदा जलाल आदि सभी मिलकर फिर से उन दिनों की खूबसूरत यादों को संजो रहे हैं व एक दूसरे के साथ बैठकर उन पुराने दिनों को जीने की तैयारी कर रहे हैं।

Tips- शाहरुख खान के अंदाज में करें प्यार का इज़हार

करन जौहर जो कि इस फिल्म में शाहरुख खान के दोस्त के किरदार में थे वो भी इस मौके पर बेहद भावुक हैं। करन जौहर ने ट्वीट करते हुए लिखा 1000 हफ्ते...1000 यादें शाहरुख खान और आदित्य चोपड़ा ही वो दो शख्स हैं जिनकी वजह से मैं आज निर्देशक हूं।

आपको बता दें कि कल यानी 12 दिंसबर को दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे को रिलीज हुई 20 साल पूरे हो जाएंगे और साथ ही फिल्म को मुंबई के सिनेमाघर में लगे 1000 हफ्ते भी पूरे होंगे। इस मौके पर यशराज बैनर द्वारा एक बड़े ईवेंट का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई बड़े सेलिब्रिटीज शामिल होंगे।

PICS: मराठा मंदिर के बाहर फैन्स का तांता, मना रहे DDLJ का त्योहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X