..................... Karan Johar admits baahubali director SS Rajamouli is India's biggest Superstar - Hindi Filmibeat

सलमान होंगे सुलतान... बाहुबली है प्रभास लेकिन ये है बॉक्स ऑफिस का #SuperStar

करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने बाहुबली 2 हिंदी प्रोड्यूस की है और अब करण जौहर ने माना कि इस समय भारतीय सिनेमा और बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है।

बाहुबली 2 ने 1600 करोड़ की कमाई कर ली है और अब हिंदी बाहुबली के प्रोड्यूसर करण जौहर ने माना कि इस समय भारतीय सिनेमा और बॉक्स ऑफिस के सबसे बड़े सुपरस्टार फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली हैं।

राजामौली ने फिल्म को अपने पांच साल दिए और उन्हें पता था कि उन्हें क्या और कैसे बनाना है। उन्होंने एक शानदार फिल्म सिनेमा को दी जो हर लिहाज़ से रिकॉर्ड तोड़ रही है।

karan-johar-admits-baahubali-director-ss-rajamouli-is-india-s-biggest-superstar

एक इंटरव्यू में राजामौली ने कहा कि फिल्म ने काफी सफलता कमाई और इससे ज़्यादा उन्हें और कुछ नहीं है। वो हैदराबाद में एक 2BHK फ्लैट में रहते हैं और उसी में रहेंगे।

राजामौली ने ये भी बताया कि मैं, मेरी पत्नी और मेरी बेटी के लिए इतना ही काफी है। हमारे पास एक गाड़ी है जिसे अक्सर मैं ही चलाता हूं। इतना ही नहीं, सूत्र बताते हैं कि कई बार तो राजामौली ऑटो से ही फिल्म के सेट पर पहुंच जाते थे।

बाहुबली 2 की सफलता के बाद राजामौली का कहना है कि उन्हें अब और कुछ नहीं चाहिए और उनकी लाइफस्टाइल पर फिल्म की कमाई का कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मैं ऐसा ही हूं, और ऐसा ही रहूंगा। मैं ऐसे ही कंफर्टेबल हूं।

राजामौली ने बाहुबली के अलावा मगधीरा और ईगा जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं। वहीं बाहुबली को लिखा है उनके पिता केवी विजयेंद्र ने जिन्होंने बजरंगी भाईजान भी लिखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X