लड़ाई खत्म ! कंगना रनौत संग फिल्म करने पर करण जौहर का बड़ा बयान- एक्ट्रेस की तारीफ में ये सब कह गए

By Varsha Verma

गणतंत्र दिवस के मौके पर कंगना रनौत, अदनान सामी, करण जौहर, एकता कपूर और सुरेश वाडकर समेत कई बॉलीवुड हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार देने का ऐलान हुआ। 'पंगा' एक्ट्रेस कंगना रनौत को पद्मश्री मिलने पर उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारों ने खुशी जाहिर की। ऐसे में करण जौहर ने भी कंगना रनौत की तारीफ की। इतना ही नहीं उन्होंने कंगना की अच्छी फिल्में चुनने को लेकर उनकी प्रशंसा भी की।

मीडिया के मुताबिक, करण जौहर ने कहा कि हमारे बीच तनाव को लेकर काफी बातचीत की जाती है। लेकिन ऐसा नहीं है, कई मौके पर हम मिलें हैं और आपस में बातचीत भी करते हैं। इस खुशी के अवसर पर हम दोनों ने एक दूसरे को बधाई भी दी। इसके आगे वह कहते हैं कि एक फिल्म निर्माता होने के नाते मैं कंगना के काम की तारीफ करता हूं। वह एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने खुद को हर मोड़ पर साबित किया है।

Karan Johar admires Kangana Ranaut

बता दें कंगना रनौत, अदनान सामी, एकता कपूर और करण जौहर समेत कुल 141 शख्सियत को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया। पद्मश्री पुरस्कार देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X