..................... Karan Johan on comparing Takht with Sanjay Leela Bhansali films - Hindi Filmibeat

500 करोड़ी सुपरस्टार से तुलना पर बोले करण जौहर, दिया तगड़ा जवाब, आप भी सुनिए

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। हाल ही में करण जौहर की आने वाली बड़ी फिल्म तख्त भी सुर्खियों में आ गई है। तख्त पर चल रही खबरों पर करण जौहर ने हाल ही में खुलकर बात की। बता दें कि बॉलीवुड में ऐतिहासिक घटनाओं पर फिल्म बनाने को लेकर अक्सर डायरेक्ट संजय लीला भंसाली ही खबरों में रहे हैं। वहीं अब करण जौहर भी ऐसी ही एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। वहीं करण जौहर की इस फिल्म को पद्मावत से कंपेयर किया जा रहा है।

[सलमान खान को मिला कड़ी सुरक्षा, कर रहे ये खरनाक काम, आप भी हो जाएंगे हैरान]

जब करण जौहर से पूछा गया कि पद्मावत पर जिस तरह बवाल हुआ उसके बाद ऐतिहासिक घटनाओं पर फिल्म बनाना आपके लिए कितना मुश्किल साबित होने वाला है। इस पर करण जौहर ने बताया कि तख्त इतिहास में दर्ज सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। जिसमें हमारी तरफ से कोई जोड़-तोड़ नहीं होगा। ऐसे में बवाल का तो सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा किसी भी कॉन्ट्रोवर्शियल फिल्म की तरह तख्त में असली कहानी से खिलवाड़ नहीं किया जाएगा बल्कि पूरी गरिमा के साथ उस ऐतिहासिक घटना को दर्शाया जाएगा।

karan-johan-on-comparing-takht-with-sanjay-leela-bhansali-films

बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जाह्रनवी कपूर अहम किरदारों में नजर आएंगे। वहीं हाल ही में इस फिल्म में जाह्रनी के किरदार के बारे में दिलचस्प जानकारी आई है। खबरों की मानें तो इस फिल्म में जाह्नवी कपूर रणवीर सिहं के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। तो चलिए इसी बात पर आगे जानें फिल्म से जुड़ी कुछ और भी दिलजचस्प बातें-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X