सनी देओल की बहू को एयरपोर्ट पर देख लोगों ने किया ट्रोल, बोले- 'अरे आंटी लग रही हो'

सनी देओल के घर में हाल ही में खुशियां आईं थीं और उनके बेटे करण देओल की शादी हुई थी। इस दौरान सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र समेत सभी ने धमाका किया था और कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं थीँ। हालांकि करण देओल की पत्नी जिनका नाम द्रिशा आचार्य है वो तब से ही ट्रोल हो रही हैं।
लोगों को लगता है कि करण देओल काफी गुड लुकिंग हैं और उनके सामने द्रिशा कुछ खास नहीं लगती हैं। इसका एक जीता जागता उदाहरण फिर से देखने को मिला है जब एयरपोर्ट पर इस नए जोड़े को स्पॉट किया गया था। इस दौरान द्रिशा के लुक्स को लेकर लोग उल्टी सीधी बातें कर रहे हैं और बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''मुझे तो ये अच्छी ही नी लगती...ये कितना क्यूट है वो इतनी आंटी टाइप दिखती है।'' एक ने लिखा, ''अस्पताल का ड्रेस बदलना भूल गया लगता है।'' एक का कहना था, ''ये आंटी से शादी हुई हैं इसकी ये तो सनी देओल की पत्नी लग रही है।''
एक ने लिखा, ''एकदम बेमेल जोड़ी।'' एक का कहना था, ''ये ऐसे क्यों चल रहा जैसे स्कूल चल रहा हो दादा ने गब्बर को चुनौती दी और पापा ने असरफ अली को, पर ये तो..'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आकर छाए हुए हैँ। हालांकि सनी देओल के फैंस को द्रिशा की ट्रोलिंग बिल्कुल पसंद नहीं आई है।
करण देओल की तरफ से भी लोगों के इन कमेंट्स पर किसी तरह का कोई रिेएक्शन नहीं आया है। बता दें कि करण देओल का एक्टिंग करियर भी पूरी तरह से ठप है। उन्होने फिल्म पल पल दिल के पास से शुरुआत की थी और लोगों को कुछ खास नहीं पसंद आई थी। हालांकि अब देखना ये है कि करण देओल किसी फिल्म से ही आगे बढ़ते हैं या फिर दूरी बना लेते हैं। फिलहाल उनके पिता सनी देओल इस वक्त गदर 2 को लेकर चर्चा में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











