पापा सनी देओल के सामने किस करने में बड़ी मुश्किल हुई - करण देओल ने शेयर किए अनुभव
Recommended Video
बॉलीवुड में कदम रखने वाले अगले स्टार किड हैं सनी देओल के बेटे करण देओल। उनकी डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास, सनी देओल डायरेक्ट कर रहे हैं जबकि फिल्म का नाम, उनके दादा जी धर्मेंद्र के एक मशहूर गाने की लाईन है। फिल्म के बारे में बात करते हुए करण ने बताया कि पाप सनी देओल के सामने किसिंग सीन करने में उन्हें कितनी दिक्कत हुई।
फिल्म के एक सीन के लिए करण को अपनी को स्टार सहर बाम्ब को किस करना था। लेकिन सामने पापा सनी देओल भी थे। करण ने बताया कि ये सीन करने में वो काफी असहज हुए और उन्हें काफी शर्म भी आई। किसी भी बेटे को अपने पापा के सामने ऐसा करने में शर्म ही आएगी।

करण ने बताया कि शुरू में मैं थोड़ा नर्वस था लेकिन फिर मैंने अपने दिमाग से सारी बातें हटा दीं और बस सीन पर फोकस किया। ये सीन फिल्म का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा था और मैं बिल्कुल परफेक्ट टेक देना चाहता था।
हालांकि करण को केवल पापा के सामने किस करने में दिक्कत थी। उन्हें फिल्म के किसिंग सीन से कोई भी दिक्कत नहीं थी। उनका मानना था कि ये कहानी के लिए काफी ज़रूरी था। वैसे आजकल के स्टार्स अपनी डेब्यू फिल्म के साथ किसिंग सीन के साथ भी सहज हो जाते हैं।
लेकिन कई बॉलीवुड स्टार्स हैं जिन्होंने अब जाकर अपना किसिंग डेब्यू किया है -


Click it and Unblock the Notifications