करण देओल अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले साईन की दूसरी फिल्म, जानिए कॉमेडी फिल्म की डीटेल्स
करण देओल, सनी देओल के निर्देशन में पल पल दिल के पास के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। और अब उन्होंने इंदर कुमार के साथ अपनी दूसरी कॉमेडी फिल्म साईन कर ली है। करण से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इंदर कुमार ने पल पल दिल के पास के कुछ फुटेज देखे और उन्हें करण अपनी अगली कहानी के लिए परफेक्ट लगे।
इंदर, इस कॉमेडी फिल्म की कहानी के लिए करण देओल से मिले और करण को ये कहानी सुनते ही काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हां कर दिया। वहीं दूसरी तरफ, करण की डेब्यू फिल्म पल पल दिल के पास 20 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

करण देओल की पल पल दिल के पास एक रोमांटिक फिल्म है जो कि संजय दत्त की प्रस्थानम के साथ क्लैश हो रही है। संज दत्त ने इस क्लैश के बारे में सुनने के बाद, करण को अपने डेब्यू के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
देखा जाए तो प्रस्थानम और पल पल दिल के पास काफी अलग फिल्में हैं और दोनों ही फिल्मों का दर्शक वर्ग बिल्कुल अलग है। ऐसे में दोनों ही फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, एक दूसरे के रास्ते आए ऐसा मुश्किल ही है।
हालांकि करण की बॉक्स ऑफिस तुलना, इन स्टार किड्स के डेब्यू बॉक्स ऑफिस से ज़रूर की जाएगी -


Click it and Unblock the Notifications