..................... Karan deol's Pal pal dil ke paas new song Aadha bhi Zyaada out now - Hindi Filmibeat

Aadha Bhi Zyada Song- करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' का शानदार गाना रिलीज

सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल की फिल्म पल पल दिल के पास से एक और नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल है 'आधा भी ज्यादा' है और ये गाना काफी शानदार और मस्ती भरा है। इस गाने को पहाड़ों पर शूट किया गया है और पहाड़ी जिंदगी की तारीफ भी की जा रही है। पूरे गाने में करण देओल अलग अलग तरीके से लोगों में खुशियां बांटते दिख रहे हैं और नए नए लोगों से मिल रहे है। इस गाने को हंस राज रघुवंशी ने गाया है और गरिमा सिद्धार्थ के लिरिक्स हैं।

ये गाना रिलीज होते ही काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और ऐसा लग रहा है कि गाना एक बड़ा हिट होने वाला है। इसके पहले फिल्म का टाइटल सॉग पल पल दिल के पास रिलीज हुआ था जोकि ब्लॉकबस्टर हो चुका है।

pal pal dil ke paas, karan deol, पल पल दिल के पास, करण देओल, सनी देओल

इस फिल्म में करण के साथ सहर बाम्बा नजर आने वाली हैं जिनको लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है और हिमांचल की काफी मुश्किल लोकेशन्स में फिल्म शूट की गई है।

बता दें कि इस फिल्म को खुद सनी देओल की निर्देशित कर रहें हैं और वो काफी मेहनत भी कर रहे हैं। फिल्म की प्रमोशन की बात करें तो खुद धर्मेंद्र भी काफी ज्यादा मेहनत करते नजर आ रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये शानदार गाना..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X