'अपने 2' की कहानी हो गई लीक, विदेशी फाइटर्स, ट्रेनिंग और करण देओल का किरदार!
अभिनेता सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र की धमाकेदार फिल्म अपने के बारे में भला कौन नहीं जानता है। इस फिल्म ने रिलीज के बाद काफी बड़ा धमाका किया था। हालांकि कुछ समय से इसके अगले पार्ट यानि अपने 2 को लेकर चर्चा हो रही है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो काफी चौकाने वाली है क्योंकि इस फिल्म की कहानी को लेकर एक खबर सामने आई है।
जी हां रिलीज से पहले ही इस फिल्म की कहानी लीक हो गई है। खबर मिली है कि फिल्म में विदेशी फाइटर्स आने वाले हैं। एक वेबसाइट से बात करते हुए अनिल शर्मा ने खुलासा किया है कि करण देओल को ये विदेशी फाइटर तैयार करता नजर आने वाला है।

इसके अलावा कई फाइट्स होने वाली हैं जो कि काफी अलग लेवल पर हैं। करण देओल अपनी दूसरी ही फिल्म में एक बॉक्सर के रोल में नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications











