Karan Deol: करण देओल की होने वाली पत्नी की पहचान से उठा पर्दा, नाम का भी हुआ खुलासा

Karan Deol: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के पोते और सुपरस्टार सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर पहली बार लाइमलाइट में हैं। सूत्रों की मानें तो करण देओल जल्द ही शादी के बंधन में बाधंने जा रहा हैं, अब करण की पत्नी के नाम और उनकी पहचान के बारें में खुलासा हो गया है।
दरअसल पूरी बात ऐसे है कि, करण देओल जो कि लाइमलाइट से काफी दूरी बना कर रखते हैं, उनकी शादी की खबरें मीडिया में आग की तरह फैल गई और हर कोई जानना चाहता था कि आखिर सनी देओल के लाडले बेटे करण की होने वाली पत्नी कौन हैं, कहां से है।
Recommended Video
अब फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि करण की होने वाली पत्नी के बारें में जानकारी सामने आ गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो करण की पार्टनर दुबई की हैं और एक ट्रैवल एजेंसी में मैनेजर के रूप में काम करती है। जबकि ताजा रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि लड़की का नाम द्रिशा रॉय है। असली नाम द्रिशा आचार्य है, जो फिल्म निर्माता बिमल रॉय पोती होती हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर इस साल जून में अपनी गर्लफ्रेंड के शादी करने वाले हैं। पिछले दिनों खबर आई थी कि सनी के लाडले ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है, जिसे बाद उनके फैंस उनकी होने वाली दुल्हन के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित हो गए हैं।
कई रिपोर्ट में यह कहा गया है कि करण और द्रिशा बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने हाल ही में सगाई की है और अब अपनी एंगेजमेंट की पब्लिक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि करण देओल ने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और अपने दादाजी धर्मेद्र की शादी की सालगिरह के मौके पर की थी। वहीं करण की शादी के बारें में खबर है कि शादी बहुत ही प्राइवेट तरीके से की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
