दूल्हा बने करण देओल का फर्स्ट लुक आया सामने- सनी, बॉबी और धर्मेंद्र ने बाराती लुक में दिखे शानदार

karan deol, sunny deol, bobby deol, dharmendra

सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी के चर्चा काफी समय से हो रहे थे और आज वो बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंच चुके हैँ। जी हां, घोड़ी पर बैठे दूल्हा बने करण देओल का वीडियो सामने आया है और उनका दुल्हे वाला लुक शानदार लग रहा है।

इस दौरान सनी देओल, बॉबी देओल धर्मेंद्र और अभय देओल रे बाराती लुक ने सामने आकर धमाका कर दिया है। करण देओल जिस लड़की से शादी कर रहे हैं उनको वो काफी समय से डेट कर रहे थे और उनका नाम द्रिशा है। हाल ही में करण की हथेली पर ये नाम लिखा हुआ पाया गया था।

कैसे थे सभी के लुक्स?

लुक्स की बात करें तो करण देओल ने इस दौरान क्रीम कलर की शेरवानी पहनी हुई थी और पगड़ी बांधी हुई थी। करण काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके अलावा बात करें बॉबी देओल की तो उन्होने सफेद रंग की शेरवानी पहन लाल रंग पगड़ी बांधी हुई थी। जबकि सनी देओल हरे रंग के कुर्ते में नजर आए थे और काफी जल्दी में दिख रहे थे।

इसके अलावा धर्मेंद्र कोट सूट में दिखे। जैसे ही ये तस्वीरें सामने आईं धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं। लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं सभी की तारीफ कर रहे हैँ। इसके पहले संगीत वाली रात को भी इनके लुक्स काफी पसंद किए गए थे। इस दौरान अंकल बॉबी देओल और उनकी पत्नी तान्या एथनिक वियर में संगीत के लिए तैयार दिखे थे।

बॉबी ने मैचिंग बंदगले के साथ पेस्टल पिंक कुर्ता पहना था और तान्या ने चमकीले पीले रंग का लहंगा सेट पहना था। सनी देओल को अपने बेटे के संगीत के लिए गदर फिल्म के किरदार तारा सिंह के रूप में तैयार देखा गया था। फिलहाल ये वीडियो देखिए जो कि अब वायरल हो रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X