Velle- करण देओल की अगली फिल्म 'वेल्ले' का ऐलान, अभय देओल के साथ क्राइम कॉमेडी से होगा धमाका!
सनी देओल के बेटे करण देओल ने फिल्म पल पल दिल के पास से काफी शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार लोग उनको फिल्मों में देखना चाहते थे। इस वक्त उनकी एक फिल्म का ऐलान हुआ है जो कि खबरों में है। पता चला है कि करण देओल 'वेल्ले' में नजर आने वाले हैं जो कि एक क्राइम कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में सिर्फ करण देओल ही नहीं बल्कि अभय देओल, अन्या सिंह, सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी और मौनी रॉय जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म का ऐलान हुआ है इसके साथ एक शानदार पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। अजय देवगन फिल्म्स इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही है। जी हां.. एफफिल्म्स के बैनर तले 'वेले' बन रही है।

एफफिल्म्स एक इंटरकट एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड का प्रोडक्शन है, इसके अलावा नंदिनी शर्मा, आरुषि मल्होत्रा और रजनीश खानूजा द्वारा निर्मित, सुनील सैनी द्वारा ये फिल्म प्रोड्यूस की जा रही है।
जबकि अभिषेक नामा और देवेन मुंजाल द्वारा इस फिल्म का निर्देशन होगा। यह फिल्म 10 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इसके पोस्टर की बात करें तो अभय देओल और करण देओल दोनों इसमें नजर आ रहे हैं।
बीच में करण देओल नजर आ रहे हैं जबकि उनके बगल में अभय देओल हैँ। करण देओल इसके अलावा अपने 2 को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में वो अपने परिवार के साथ धमाका करते नजर आने वाले हैँ। अपने ने रिलीज होकर काफी प्रशंसा कमाई थी और फैंस को काफी पसंद आई थी।


Click it and Unblock the Notifications











