इस नामी सिंगर को धमकाने के लिए बदमाशों ने कई बार चलाई गोलियां, परिवार बचाने के लिए देश छोड़कर भागे!

Karan Aujla

Karan Aujla House Firing: पंजाबी सिंगर करण औजला (Karan Aujla), जो 'सॉफ्टली', 'झांझर', 'विनिंग स्पीच' और 'तौबा-तौबा' जैसे गानों से मशहूर हैं, उन्होंने अपनी जिंदगी का बड़ा राज खोला है। उन्होंने बताया कि उन्हें कनाडा छोड़कर दुबई शिफ्ट होना पड़ा, क्योंकि उनके घर पर छह बार फायरिंग हो चुकी थी।

औजला ने कहा कि उन्हें सबसे पहले अपने परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखना पड़ा, लेकिन पुलिस और सिक्योरिटी की कोशिशों के बावजूद कुछ भी काम नहीं आया।

कनाडा में घर बना निशाना

करण औजला ने बताया कि साल 2019 में पहली बार उनके घर पर गोलियां चलाई गई थीं। उस वक्त लगातार दो बार फायरिंग हुई। उन्होंने कहा, "ये सब एक एक्सटॉर्शन (धमकी) का मामला था। कहा गया कि पैसे दो, वरना शो नहीं करने देंगे, इंडिया नहीं आ पाओगे। मैंने पैसे नहीं दिए, और फिर ये घटनाएं होने लगीं। मेरे घर पर अब तक 6 बार फायरिंग हो चुकी है।"

उन्होंने आगे बताया कि कनाडा में ज्यादातर घर लकड़ी के बने होते हैं, इसलिए गोली आसानी से दीवारों को पार कर जाती है। उन्होंने कहा- "घर के अंदर रहना भी सुरक्षित नहीं था। पुलिस और सिक्योरिटी कुछ नहीं कर पा रही थी।"

"डरकर नहीं, समझदारी से लिया फैसला"

औजला ने कहा कि जब उन्होंने दुबई शिफ्ट होने का फैसला किया, तो पंजाब में कुछ लोगों ने कहा कि वह डरकर भाग गए। कुछ ने यहां तक कहा कि अगर वह असली "पंजाबी जट्ट" होते तो कनाडा नहीं छोड़ते। इस पर उन्होंने जवाब दिया, "मैं असली जट्ट हूं, लेकिन हर इंसान की प्रायोरिटीज होती हैं। मैं बचकाना रवैया नहीं अपना सकता। मेरी पत्नी, बहनें और आने वाले कल में मेरे बच्चे मेरी जिम्मेदारी हैं। उनकी सुरक्षा सबसे जरूरी है।"

बेडरूम तक पहुंची गोलियां

करण ने बताया, "जब दूसरी बार फायरिंग हुई, तो मेरे बेडरूम में 3-4 गोलियां मिलीं। उस समय किसी ने नहीं पूछा कि मेरी पत्नी पलक औजला और बहनें सुरक्षित हैं या नहीं। जब मैं बाहर निकलता हूं, तो क्या मुझे टेंशन नहीं होनी चाहिए कि घर पर कोई गोली चला देगा।"

गन लाइसेंस और शूटिंग का शौक

औजला ने यह भी बताया कि उन्हें गन चलाना आता है और कनाडा में उनके पास लाइसेंस के साथ 20-25 गन थीं। उन्होंने कहा, "मैं हर वीकेंड टारगेट शूटिंग करने जाता था। लेकिन मुझे असली गोली चलाना अच्छा नहीं लगता, सिर्फ टारगेट प्रैक्टिस ही पसंद है।"

More from Filmibeat

Read more about: karan aujla
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X