पाकिस्तान के Chahat Fateh Ali Khan ने Karan Aujla के गान का ऐसा मारा सत्यानाश, सिंगर ने भी जोड़े हाथ

Chahat Fateh Ali Khan Irritates Karan Aujla: पाकिस्तान के फेमस सेलेब, जो खुद को एक सिंगर भी बताते हैं, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने करण औजला के रातों की नींद हराम कर दी है और उन्होंने सोशल मीडिया पर जाकर कमेंट कर दिया है।
Karan Aujla ने किया कमेंट
चाहत फतेह अली खान के नए गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस गाने ने सोशल मीडिया पर चुटकुलों की बाढ़ ला दी है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि औजला अपने गाने का ये हाल सुनकर "रो रहे हैं"। वहीं ये गाना देखकर तो करण औजला ने भी कमेंट कर दिया है और कहा है कि- 'अंकल ना करो प्लीज'
Chahat Fateh Ali Khan के वीडियो हो चुके हैं वायरल
चाहत फतेह अली खान की इंटरनेट स्टारडम की शुरुआत "बद्दो बद्दी" से हुई, यह एक ऐसा ट्रैक था जिसे कॉपीराइट मुद्दों के कारण YouTube से हटाए जाने से पहले 28 मिलियन बार देखा गया था। इस झटके के बावजूद, चाहत फतेह अली खान रुके नहीं और बढ़चढ़कर पैरोडी गाने बनाने लगे।
आपको बता दें, हिट गाना 'तौबा तौबा' फिल्म 'बैड न्यूज़' का है। जुलाई में रिलीज हुई इस फिल्म में विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क ने काम किया था। इस गाने को करण औजला ने गाया था। वहीं, चाहत फतेह अली खान का वीडियो इंस्टाग्राम पर 'मुर्तजा अली शाह' हैंडल से शेयर किया गया। पोस्ट में लिखा था, "चाहत फतेह अली खान अपना नया गाना- तोबा तोबा पेश करते हैं।" वीडियो को दो दिन पहले शेयर किया गया था और इसे 109K लोगों ने लाइक किया था।


Click it and Unblock the Notifications