IPL में पंजाब के हारते ही इस सिंगर को लगा करोड़ों का चूना, RCB की जीत ने सपनों को किया चकनाचूर!

Karan Aujla Loses IPL Bet: IPL 2025 का फाइनल मैच इस बार काफी चर्चा में रहा। इस बार कभी ना कप जीतने वाली टीमें फाइनल पहुंचीं और बैंगलुरु की टीम ने ये लीग जीतकर इतिहास रच दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की, वहीं इस मैच ने सट्टेबाजी के मामले में भी खूब सुर्खियां बटोरीं और एक सिंगर को तो भारी नुकसान भी हो गया।
करण औजला ने लगाई 3 करोड़ की शर्त
IPL 2025 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच मुकाबला हुआ था और ये मुकाबला काफी शानदार रहा है। लेकिन इस मैच में एक सिंगर को करोड़ों का नुकसान हो गया। पंजाब किंग्स को सपोर्ट करते हुए मशहूर पंजाबी रैपर करण औजला ने इस मैच में करीब ₹3.11 करोड़ की बड़ी शर्त लगाई थी।
पंजाब की टीम जीतती तो होता इतना फायदा
करण ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपने इस नुकसान का खुलासा किया। RCB ने जैसे ही पंजाब को 6 रन से हरा दिया, करण को अपना पूरा अमाउंट गंवाना पड़ा। अगर पंजाब जीतती, तो करण को लगभग ₹6 करोड़ का फायदा होता, लेकिन उनके सपने धरे के धरे ही रह गए और नुकसान अलग हो गया।
इंटरनेशनल रैपर को हुआ 11 करोड़ का फायदा
दूसरी तरफ, इंटरनेशनल रैपर ड्रेक ने RCB पर लगभग ₹6.25 करोड़ की शर्त लगाई थी। उन्होंने भी अपनी बेटिंग स्लिप शेयर करते हुए मशहूर IPL डायलॉग लिखा-'Ee sala cup namde'। RCB की जीत के साथ ही ड्रेक करीब ₹11 करोड़ से ज्यादा की रकम जीत गए।
मैच के बारे में
मैच की बात करें तो RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने अच्छी गेंदबाजी की और 3-3 विकेट झटके। जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 184 रन ही बना पाई और 6 रन से मैच हार गई।
RCB के लिए क्रुणाल पांड्या ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 2 अहम विकेट लिए। वहीं, PBKS की ओर से शशांक सिंह ने जोरदार कोशिश की और 30 गेंदों में नाबाद 61 रन बनाए, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला सके।
इस ऐतिहासिक जीत के साथ RCB ने 18 साल बाद पहली बार IPL ट्रॉफी अपने नाम की। यह जीत कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में मिली। साथ ही, विराट कोहली IPL इतिहास में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी बने जो लगातार 18 साल से एक ही टीम का हिस्सा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications














