..................... Karan Aujla Concert Viral Video man throws shoe on face angry singer does this with the shoe - Hindi Filmibeat

VIDEO: Karan Aujla के लाइव शो में एक शख्स ने मुंह पर फेंक मारा जूता, सिंगर ने उठाकर गुस्से में किया ये काम

Karan Aujla Concert Viral Video

Karan Aujla Concert Viral Video: कंसर्ट और शोज में अकसर सेलेब्स की दीवानगी देखने को मिलती है तो वहीं दूसरी और कुछ हेटर्स भी इस भीड़ का हिस्सा बनकर अपने खतरनाख मंसूबो को अंजाम दे देते हैं। कुछ इस ऐसे ही इस बार टॉप पाजंबी सिंगर करण औजला के कंसर्ट में देखने को मिला है।

करण औजला के लाइव कॉन्सर्ट में एक शख्स ने जूता फेंका है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब सिंगर 'तौबा तौबा' गाने पर परफॉर्म कर रहे हैं उस दौरान एक शख्स उनके ऊपर जूता फेंक रहा है। अब ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें ये लाइव शो लंदन में चल रहा था। इस कॉन्सर्ट में एक शख्स जूता फेंका और सिंगर के फेस पर वो जूता लगा है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद फैंस अब उस शख्स पर भड़ास निकाल कर रहे हैं। इस वीडियो में एक यूजर ने कहा- करण हैट्स ऑफ। बिल्कुल भी रिएक्ट नहीं किया। दूसरे ने कहा- यह बहुत अपमानजनक है। वह आपके लिए शो कर रहा है।' अगर पसंद नहीं तो फिर उनके कॉन्सर्ट में आए ही क्यों? तीसरे ने कहा-यदि उस पर जूता फेंका गया है, तो वह उसका फैन नहीं हो सकता। वह चपरी है। चौथे ने कहा-ध्यान आकर्षित करने के लिए सिंगर पर ये चीजे फेंकना आजकल क्या बात है? पांचवे ने कहा-अलग ही वाइब्स है करण के गानों में।

इस हरकत से सिंगर भी नाराज हो गए थे और स्टेज से ही खरी खोटी सुनाने लगे थे, लेकिन सिंगर ने ज्यादा रिएक्ट नहीं किया और उस शख्स का जूता वापस कर दिया। फैंस सिंगर की इस आदत की तारीफ कर रहे हैं। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो पर आम के साथ-साथ खास भी रिएक्ट कर रहे हैं। करण औजला फेमस पंजाबी सिंगर है। बता दें उन्होंने 'तौबा तौबा' जैसा फेमस गाना गया है। 'तौबा तौबा' के अलावा करण औजला ने 'विनिंग स्पीच', 'सोफ्टली', 'व्हाइट ब्राउन ब्लैक', 'जी नी लगदा' जैसे सॉन्ग भी गाए है जो बहुत हिट हैं। ये गाने हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं।

Read more about: karan aujla bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X