Karan Aujla को स्टेज पर Vicky Kaushal ने रुलाया, कही ऐसी बात कि फूट-फूटकर रो पड़े सिंगर!

Karan Aujla Vicky Kaushal Video: मुंबई में एक कॉन्सर्ट के दौरान विक्की कौशल के दिल को छू लेने वाले शब्दों ने सिंगर करण औजला की आंखों में आंसू ला दिए। जैसे ही एक्टर ने सिंगर की तारीफ की उन्होंने सिंगर के दिल को छू लिया।
Karan Aujla की विक्की कौशल ने की तारीफ
करण औजला की तारीफ करते हुए विक्की कौशल ने कहा कि मुझे इस बंदे पर गर्व है इसके बाद विक्की बोले- "मुझे पता है तेरे मा-प्यो इत्थे ही आ..." (तेरे मम्मी पापा इधर ही हैं), जिसके बाद करण औजला इमोशनल हो गए और उनके आंसू निकल गए।
Karan Aujla ने की तारीफ
करण औजला के मुंबई शो के दौरान, विक्की कौशल और परिणीति चोपड़ा सिंगर के साथ स्टेज पर शामिल हुए। कॉन्सर्ट का सबसे इमोशनल पल तब वायरल हुआ जब विक्की ने पंजाबी सिंगर की तारीफ करने के लिए मंच संभाला।
विक्की ने किया इमोशनल
विक्की ने करण के टैलेंट और डेडिकेशन की तारीफ की, जिससे सिंगर की आंखों में आंसू आ गए। कौशल ने कहा, "करण, मेरा भाई, उम्र में मुझसे थोड़ा छोटा है, लेकिन उसने जीवन में मुझसे ज्यादा स्ट्रगल देखे हैं और इस आदमी ने जो सफर तय किया है, वह वाकई एक सितारे की तरह चमकने का हकदार है, जैसे वह आज चमक रहा है, और मुझे उस पर बहुत गर्व है, बहुत गर्व है। मुझे पता है कि तेरे मा-प्यो इत्थे ही आ, वे हमें आशीर्वाद दे रहे हैं, वे हमें प्यार दे रहे हैं, और मैं चाहता हूं कि आप जानें कि मुंबई आपसे प्यार करती है, पंजाब आपसे प्यार करता है।"
परिणीति चोपड़ा को भी किया इनवाइट
विक्की और करण ने अपने हिट गीत "तौबा तौबा" पर शानदार परफॉर्मेंस कर मंच पर धूम मचा दी। उनके साथ डांस करते हुए कई वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं। करण औजला ने एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को भी स्टेज पर इनवाइट करके फैंस को खुश कर दिया। परिणीति ने औजला के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा, "करण मेरे लिए परिवार है। चाहे कोई भी समय हो, अगर मुझे सहारे की जरूरत होती है, तो मैं उन्हें ही बुलाती हूं।"
इसके बाद नॉर्वेजियन हिप-हॉप डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने भी औजला के साथ मिलकर पंजाबी संगीतकार के हिट गाने "एंटीडोट" पर धमाकेदार प्रेजेंटेशन दी।
Actor @vickykaushal09 joined Punjabi singer @KaranAujjla onstage for a performance on 'Tauba Tauba.'. Vicky Kaushal's heartfelt speech praising Aujla's talent left the singer in tears. pic.twitter.com/Zs5SSxr9zs
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) December 22, 2024


Click it and Unblock the Notifications











