Karan Arjun Re-Release- सलमान खान का ऐलान, पूरी दुनिया में फिर से रिलीज होगी फिल्म, ये है रिलीज डेट!

Karan Arjun Re-release- सलमान खान और शाहरुख खान को एक साथ किसी फिल्म में देखना अब लोगों का सपना है। लेकिन एक वो दौर था जब इनकी फिल्म ने रिलीज होकर बवाल काट दिया था।
हम बात कर रहे हैं करण अर्जुन की जिसमें दोनों मेगास्टार्स एक साथ नजर आए थे। 13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई इस फिल्म ने धमाका कर दिया था और तब से दोनों को इस तरह की किसी एक्शन फिल्म में नहीं देखा गया है। लेकिन अब एक बार फिर से करण अर्जुन लौटकर वापस आ रहे हैं।
जी हां, राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फिर से बड़े पर्दे पर पूरी दुनिया के थिएटर्स में रिलीज किया जा रहा है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर करण अर्जुन का ट्रेलर रिलीज करते हुए लिखा है, ''राखी जी ने सही कहा था फिल्म में कि मेरे करण अर्जुन आएंगे...22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमा घरों में!''
इसके बाद लोग 22 नवंबर को लेकर इंतजार में हैं कि वो फिर से सलमान खान और शाहरुख खान को देख सकते हैं। ऋतिक रोशन ने भी इस ट्रेलर को साझा करते हुए लिखा, ''सिनेमा फिर कभी पहले जैसा नहीं रहा... जब करण अर्जुन पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ आए। 22 नवंबर 2024 से दुनिया भर के सिनेमाघरों में करण अर्जुन के पुनर्जन्म को दोबारा देखें!''
करण अर्जुन का बॉक्स ऑफिस कलेक्श
सलमान खान और शाहरुख खान की ये फिल्म करण अर्जुन अपने वक्त की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इस फिल्म ने 80 लाख की ओपनिंग दी थी। इंडिया में फिल्म ने 1995 में 25.28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। पूरी दुनिया में इस फिल्म ने 43.63 करोड़ का कलेक्शन किया था। उस वक्त इस फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। अब देखने वाली बात होगी कि दोबारा रिलीज होकर फिल्म क्या धमाका करती है। फिलहाल आप देखिए सलमान खान का ये पोस्ट..


Click it and Unblock the Notifications











