तख्त टीज़र - रणवीर, आलिया, विकी, करीना, जान्हवी 2021 का करेंगे धमाकेदार The End!
करण जौहर ने अपनी फिल्म तख्त का अनाउंसमेंट एक भव्य टीज़र के साथ कर दिया है। करण जौहर ने आज एक टीज़र के साथ फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी। फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज़ होने जा रही है। यानि कि अगले साल का क्रिसमस धमाका करण जौहर करने जा रहे हैं।
गौरतलब है कि फिल्म के डिब्बाबंद होने की खबरें कई बार आईं लेकिन फिल्म पर काम तेज़ी से चल रहा है। टीज़र में साफ है कि मुग़ल काल का शानदार इतिहास परदे पर दिखने वाला है।

फिल्म में जान्हवी कपूर, औरंगज़ेब की प्रेमिका और एक नर्तकी बनी हैं। इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर ने कथक की क्लास लेना शुरू कर दिया है। वहीं फिल्म में औरंगज़ेब का किरदार निभा रहे विकी कौशल ने भी घुड़सवारी करना शुरू कर दी है।
फिल्म करण जौहर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है। फिल्म के सेट से लेकर लोकेशन तक सब कुछ परफेक्ट रखा जा रहा है। और हर चीज़ पर बारीकी से काम हो रहा है। देखिए फिल्म की कुछ दिलचस्प डीटेल्स -


Click it and Unblock the Notifications











