..................... Karan all set to produce War Hero movies which will release on every Independence Day! हर स्वतंत्रता दिवस पर एक युद्ध के हीरो पर फिल्म रिलीज करेंगे करण जौहर? - Hindi Filmibeat

हर स्वतंत्रता दिवस पर एक युद्ध के हीरो पर फिल्म रिलीज करेंगे करण जौहर? धमाकेदार प्रोजेक्ट्स!

फिल्ममेकर करण जौहर को लेकर मशहूर है कि वो अक्सर शानदार फिल्में प्रोड्यूस करते हैं और इस समय वो शेरशाह को लेकर काफी सुर्खियों में है। इस तरह की धमाकेदार फिल्म को लेकर वो काफी खुश हैं और उनकी लगातार तारीफें हो रहीं हैँ। इस स्वतंत्रता दिवस पर शेरशाह सामने आई थी। अब खबर आ रही है कि करण जौहर कुछ अलग करने की सोच रहे हैँ। खबर है कि करण जौहर इस बात पर विचार कर रहे हैं कि हर स्वतंत्रता दिवस पर एक अनटोल्ड वारियर की कहानी वो प्रस्तुत करेंगे।

इसकी शुरुआत पहले ही गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल और विक्रम बत्रा की शेरशाह से हो चुकी है। अब खबर है कि वो एक बार फिर से सच्चे किरदार पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं उषा मेहता की.. जिनको लेकर कुछ दिन पहल ही खबर आई थी।

karan johar, करण जौहर

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म की कहानी पर काम शुरु हो चुका है। उषा मेहता की बात करें तो वो एक स्वतंत्रता सेनानी थीं। उन्होने भारत छोड़ो आंदोलन में हिस्सा लिया था और इस दौरान एक खूफिया रेडियो सर्विस शुरु की थी।

बताया जाता है कि इस रेडियो सर्विस के जरिए भारत की जनता को स्वतंत्रता आंदोलन की जानकारी दी जाती थी। ब्रिटिश सरकार से बचने के लिए इसका प्रसारण हर रोज बदल दिया जाता था।

करण जौहर की ये धमाकेदार फिल्म अगले साल यानि 2022 के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस अभी से काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X