..................... Karachi Assistant Commissioner Hazim Bangwar outfit shocked people at Hum Style Awards - Hindi Filmibeat

Pakistan के Assistant Commissioner पंख लगाकर पहुंचे इवेंट में, स्टाइल देखकर लोगों ने पकड़ लिया सिर

Hum Style Awards

Hum Style Awards: कई फेमस पाकिस्तानी हस्तियां हाल ही में कराची में हुए 'हम स्टाइल अवार्ड्स' 2024 में हिस्सा लेने के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। इस मौके पर कई सेलेब्रिटी का स्टाइल देखकर तो लोगों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई।

पाकिस्तान के पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर हाजिम बंगवार को हाल ही में 'हम स्टाइल अवार्ड्स' 2024 में स्पॉट किया गया। उनका अनोखा अंदाज देखकर लोगों ने दांतों तले अपनी उंगलियां ही दबा लीं। उन्होंने इवेंट के लिए ब्लैक आउटफिट कैरी किया हुआ था, जो किसी अजूबे से कम नहीं था।

हाजिम बंगवार के आउटफिट में हैरान कर देने वाला एलिमेंट जुड़ा था। उन्होंने ब्लैक लेदर पैंट पहन हुई थी और उसी से मिलता हुई उन्होंने टी-शर्ट कैरी की हुई थी। यही नहीं, उनकी टी-शर्ट में पंख जैसा कुछ लगा था, जो लोगों को काफी हैरान कर रहा था।

हाज़िम बंगवार एक ऐसे शख्स हैं जिनके पास बहुत सारी उपलब्धियां हैं। वह एक सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं, जिन्हें अक्सर रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए सराहा जाता है। उनके काम की अक्सर तारीफें की जाती है। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी और उनकी पसंद, कई पाकिस्तानियों को रास नहीं आती और फिर वो हाजिम के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं।

हाज़िम बंगवार के पास यूके यूनिवर्सिटी से फैशन और मार्केटिंग में डिग्री है। इसी दौरान अमेरिकी सॉन्गराइटर इवान रोजर्स ने हाजिम का डेमो सुना जिसके बाद उन्होंने सिंगिंग करियर की शुरुआत की। 2013 में, बंगवार ने अपना पहला मिक्सटेप 'वन मैन आर्मी' रिलीज़ किया। एल्बम का सबसे अहम गाना, 'रन एम' का सैंपल तब हवाना ब्राउन के साथ और भी कलाकारों द्वारा लिया गया था। बंगवार ने टी-पेन, जेसन डेरुलो और निकी मिनाज के साथ भी काम किया है।

नवंबर 2019 में, उन्होंने अपना पहला सिंगल 'हरम' लॉन्च किया जो नंबर पर था। साउथ कोरिया में 5, हंगरी में 1 और भारत में पहले नंबर पर था। फरवरी 2020 में, बंगवार ने अपना दूसरा सिंगल 'हेल या' रिलीज़ किया, जिसने उन्हें घाना, फ्रांस, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया में व्यापक रूप से पहचान दिलाई। उन्होंने 2021 में अपना पहला उर्दू गीत 'तुझको भुलाया' रिलीज किया।

यही नहीं, हाजिम ने इस साल अपने फैंस से एक खुशखबरी शेयर की। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए शेयर किया कि मास्टर डिग्री के लिए हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में उनका एडमिशन हो गया है।

Read more about: hum style awards
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X