Pics: कपूर सिस्टर्स जान्हवी - खुशी - शनाया, अपकमिंग फिल्मों के लिए परफेक्ट बॉडी बनाने यूं पहुंची जिम
हम में से हर कोई ज़बरदस्त पार्टी करने के बाद अपने बॉडी के लिए दुखी ज़रूर होता है। लेकिन कपूर सिस्टर्स जान्हवी - खुशी और शनाया ज़बरदस्त फैमिली पार्टी करने के बाद अब परफेक्ट बॉडी के लिए जिम पहुंच चुकी हैं और जमकर मेहनत कर रही हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों कपूर परिवार ने जमकर पार्टी की।
इन पार्टियों की शुरूआत हुई 14 अगस्त को रिया कपूर की शादी के साथ। इसके बाद रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी हुई और ठीक इसके बाद हुई, अनिल कपूर - बोनी कपूर - संजय कपूर की बहन के घर एक पार्टी।

अब इस पार्टी रूटीन से बाहर निकलकर खुशी कपूर, जान्हवी कपूर और शनाया कपूर जिम में जमकर मेहनत कर रही हैं जिससे कि अपनी आने वाली फिल्मों के लिए वो परफेक्ट शेप में दिखाई दें।

अंतरा मोतीवाला की गोदभराई
रिया कपूर की शादी के फंक्शन के बाद कपूर कज़िन्स ने मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला के आने वाले मेहमान की गोद भराई फंक्शन में जमकर पार्टी और इसके ठीक बाद अनिल कपूर के घर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया।

जिम पहुंची जान्हवी
जान्हवी कपूर कुछ इस अंदाज़ में जिम पहुंची। जान्हवी कपूर, हमेशा ही अपने फिटनेस का पूरा ख्याल रखती हैं। उन्हें दिन में सबसे पहले, उनके जिम के बाहर की देखा जाता है। कभी Pilates सेशन के लिए तो कभी जिम सेशन के लिए। जान्हवी अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो शेयर करती रहती हैं।

खुशी कपूर भी कर रही हैं मेहनत
खुशी कपूर भी आजकल अपने डेब्यू की तैयारी के लिए अपनी फिटनेस पर पूरी तरह ध्यान दे रही हैं। खुशी कपूर के डेब्यू को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन फिलहाल खुशी ने ना किसी खबर का खंडन किया है और ना ही किसी खबर के लिए हामी भरी है।

सबसे छोटी कपूर सिस्टर
सबसे छोटी कपूर सिस्टर शनाया कपूर। शनाया कपूर, यूं तो बॉलीवुड में अपनी एंट्री कर चुकी हैं। बड़ी बहन जान्हवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना - द कारगिल गर्ल में शनाया कपूर असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करती दिखाई दीं।

रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी
रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी पर तीनों कपूर सिस्टर्स इस तरह ग्लैमरस अवतारों में दिखाई दीं। जहां शनाया कपूर ब्लैक आउटफिट में दिखाई दीं वहीं खुशी कपूर क्यूट सी सफेद ड्रेस में। जान्हवी कपूर भी अपने कूल लुक से फैन्स का दिल जीतती नज़र आईं।

खूब हुईं ट्रोल
शनाया कपूर अपने इस लुक के लिए इंस्टाग्राम पर काफी ट्रोल की गईं। किसी ने उनके कपड़ों पर कमेंट किया तो किसी ने उनकी बॉडी पर। शनाया कपूर ने जब से सोशल मीडिया पर कदम रखा है तब से ही वो अक्सर ट्रोल होती रहती हैं। लेकिन शनाया इन कमेंट्स पर कभी ध्यान नहीं देती हैं।

खुशी कपूर की बाथरूम सेल्फी
वहीं रिया कपूर की रिसेप्शन पार्टी से खुशी कपूर की बाथरूम सेल्फी भी काफी वायरल हुई। खुशी कपूर की इस सेल्फी पर उनके दोस्तों के साथ ज़ोया अख्तर ने भी बेहद प्यारा कमेंट किया।

ज़ोया अख्तर के साथ डेब्यू
खबर है कि खुशी कपूर, ज़ोया अख्तर की ही अगली फिल्म के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में खुशी कपूर के साथ शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती, अगस्त्य नंदा का भी डेब्यू होगा। ये फिल्म मशहूर अंग्रेज़ी कॉमिक्स आर्ची पर आधारित होगी।

शनाया का धर्मा डेब्यू
वहीं शनाया कपूर का डेब्यू, धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ होने जा रहा है। शनाया एक रोमांटिक कॉमेडी के साथ अपना डेब्यू करने जा रही हैं जहां वो गुरफतह पीरज़ादा और लक्ष्य लालवानी के साथ रोमांस करते दिखेंगी। शनाया, गुरफतह और लक्ष्य, तीनों ही धर्मा प्रोडक्शन्स की टैलेंट एजेंसी का हिस्सा बन चुके हैं।

बेहद व्यस्त जान्हवी कपूर
बात करें जान्हवी कपूर की तो वो इस समय बेहद व्यस्त चल रही है। अपनी फिल्म गुड लक जेरी पूरी करने के बाद वो हेलेन रीमेक की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। इसके अलावा वो राजकुमार राव के साथ एक फिल्म करने वाली हैं। उनके पास धर्मा प्रोडक्शन्स की भी एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे बमन ईरानी के बेटे कयोज़ ईरानी डायरेक्ट करेंगे। इन सबके अलावा, जान्हवी कपूर अब दोस्ताना 2 में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी।


Click it and Unblock the Notifications











