कौन है कपूर खानदान की नई नवेली बहू जिसने आलिया भट्ट को खूबसूरती में किया साइडलाइन, इस पेशे से छापती है करोड़ो

Who Is Alekha Advani: बॉलीवुड अभिनेता और कपूर खानदान की लाडली रीमा जैन के बेटे आदर जैन शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध चुके हैं। आदर जैन ने गर्लफ्रेंड से मंगेतर बनीं आलेखा के साथ सात फेरे लिए हैं। इस शादी में तमाम बॉलीवुज हस्तियों ने शिरकत की जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
आलेखा ने अपनी शादी में सब्यसाची का सुर्ख जोड़ा पहना था। इस जोड़े में दुल्हन बनीं आलेखा बला सी खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। ऐसे में नेटिजं आलेखा और बाकि कपूर खानदान की बहुओं के ब्राइडल लुक औ खूबसूरत को कंपेयर करने लगे। सोशल मीडिया पर उनके खास तुलना जेठानी आलिया भट्ट के साथ हो रही है। नेटिजंस का कहना है कि आलेखा खूबसूरती के मामले में आलिया भट्ट तो भी साइडलाइन कर चुकी है।
इसके साथ ही हर कोई जानना चाहता है कि कपूर और जैन फैमिली के ये नई नवेली बहू आलेखा आखिर है कौन और पेशे से क्या करती है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अलेखा आडवाणी वैसे तो एक बिजनेस वूमेन है और उनकी खुद की कंपनी भी है। फैशन इंडस्ट्री में भी वह काफी मशहूर है। साथ ही मॉडलिंग भी करती हैं। उन्होंने कई ज्वेलरी और क्लॉथिंग ब्रांड के लिए मॉडलिंग की हुई है। हालांकि आदर जैन एक एक्टर है।
इसके साथ ही घर की इस शादी में जहां करीना कपूर से लेकर नीतू कपूर तक खूब सजी-धजी दिखीं, वहीं आलिया बेहद सिंपल लुक में दिखीं। आलिया का ये अंदाज उनके फैन्स को इस बार पसंद नहीं आया। उन्हें इस तरह देखते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर कॉमेंट करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने लिखा है- इनका चेहरा औऱ हेयरस्टाइल दोनों भी सही नहीं लग रहा। एक ने कहा- कहां से ये अच्छी लग रही हैं। एक और ने कहा- कितनी डल लग रही हैं अपनी ननद करीना के सामने। एक अन्य फैन ने लिखा- आलिया, ये क्या किया है, पहली बार बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रहीं, इनका लुक लड़कों जैसा लग रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











