कपूर परिवार इस साल नहीं मना पाएगा गणेश चतुर्थी- 70 साल की परंपरा का टूटेगा रिकॉर्ड!
फिल्मी सितारों और गणेश चतुर्थी का रिश्ता कितना पुराना है ये तो सभी जानते हैं। शायद ही कोई ऐसा सितारा होगा इस त्योहार को धूमधाम से नहीं मनाता है। बता दें कि सोमवार से गणेश चतुर्थी का पावन पर्व शुरु हो रहा है इसके लिए सभी सितारे पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन इस बार कपूर खानदान को लेकर एक ऐसी खबर आ रही है जो कि आपको काफी ज्यादा चौंकाने वाली है। पता चला है कि 70 साल के बाद इस साल कपूर परिवार गणेश चतुर्थी का पर्व नहीं मनाएगा।
गौरतलब है कि उनका इस पर्व को ना मना पाने के कारण कुछ और नहीं बल्कि आरके स्टूडियो है। सभी को पता है कि इस साल राज कपूर का आरके स्टूडियो बेच दिया गया था और उसी में हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता था।

लेकिन अब कपूर परिवार के पास इसके लिए कोई जगह नहीं है। 2018 का गणेश पर्व कपूर परिवार का आखिरी पर्व था। बता दें कि इस स्टूडियो के बिकने के बाद कपूर परिवार काफी ज्यादा हताहत हुआ था लेकिन उनको मजबूरी में ये ऐतिहासिक स्टूडियो बेचना पड़ा था।
ऋषि कपूर के अलावा करिश्मा कपूर ने कहा था कि इस स्टूडियो से उनकी बचपन का यादें जुड़ी हुई है। खैर इस बार फिर से सलमान खान की गणेश चतुर्थी पर सबकी नजर होगी।


Click it and Unblock the Notifications