बिक जाएगा आरके स्टूडियो, ऋषि कपूर ने कर दिया ऐलान, ये अभिनेत्री हो गई दुखी

By Salman

Recommended Video

Kareena Kapoor Khan gets EMOTIONAL after hearing about RK Studios | FilmiBeat

राजकपूर के मशहूर आरके स्टूडियो में 2017 में आग लग गई थी और उसके बाद एक चौकाने वाली बात सामने आई है। बता दें कि कपूर परिवार ने मिलकर इस स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है और इस बात को खुद अभिनेता और राजकपूर के बेटे ऋषि कपूर ने कुबूल किया है। ऋषि कपूर ने कहा कि वो इस स्टूडियो को परिवार के फैसला करने के बाद बेचने जा रहे है क्योंकि इससे रिवेन्यू नहीं निकल पा रहा है।

ऋषि ने बताया कि स्टूडियो चलाने के लिए जो पैसे लगते है वो पूरे नहीं निकल पा रहे है इस वजह से परिवार ने मिलकर ये फैसला लिया है कि इस प्रॉपर्टी को बेचा जाएगा।

rishi kapoor, kareena kapoor, करीना कपूर, ऋषि कपूर

इस बात को मुंबई मिरर ने छापा और दावा किया गया है कि ऋषि कपूर ने ये बात बोली है। हालांकि इस फैसले ने उनके परिवार की एक सदस्य और मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर बेहद खफा है और वो नहीं चाहती है कि आरके स्टूडियो बिके।

ऋषि कपूर ने ये भी कहा कि इससे उनके पिता कि खास यादें जुड़ी हुई है लेकिन उनको मजबूरी में ये फैसला लेना पड़ रहा है..क्योंकि उससे कुछ भी वापस नहीं आ रहा है।

करीना कपूर की बात करें तो उनका कहना है कि उनको काफी दुख है क्योंकि उनकी काफी यादें जुड़ी हुई है। उनका कहना है कि उनका बचपन इस स्टूडियो की गलियों में गुजरा है और वो दादा राजकपूर को इस स्टूडियो के कारण काफी करीब मानती है।

इसके अलावा उन्होने कहा कि अगर पापा और परिवार वालों ने मिलकर इस बात का फैसला ले लिया है तो उसमें उनका कोई रोल नहीं होगा।

इस स्टूडियो में एक से बड़ी एक फिल्म शूट की गई है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि इसके बिकने का गम सभी कपूर परिवार को होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X