..................... Kapoor family in discussion with Godrej Properties with regards to the Iconic RK Studios sale - Hindi Filmibeat

बिक जाएगा आर के स्टूडियो, 200 करोड़ में खरीदकर, ये बनेंगें आइकॉनिक स्टूडियो के मालिक

आर के स्टूडियो को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी कि वो बिकने वाला है और कपूर परिवार कोई अच्छा ग्राहक ढूंढ रहा है जो कि आइकॉनिक जगह की अच्छी रकम दे सके। बता दें कि अब खबर है कि काफी जल्दी इस स्टूडियो का मालिक बदलने वाला है क्योंकि इसका सौदास हो चुका है। जी हां राजकपूर के इस स्टूडियो को गोजरेज प्रॉपर्टी ने खरीद लिया है और काफी जल्दी इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी।

बता दें कि इसकी कीमत कुल 200 करोड़ रुपए लगाई गई है। खबर थी कि कपूर परिवार इसकी कीमत कम से कम 250 करोड़ लगा रहा था और बाजार में कई बिल्डर्स ने इसकी कीमत करीब 150 करोड़ लगाई थी..

rishi kapoor, rajkapoor, r k studio, ऋषि कपूर, राजकपूर, आर के स्टूडियो

लेकिन राजकपूर के बेटे रणधीर कपूर ने ये प्रॉपर्टी इतने में बेचने के लिए मना कर दिया था। बता दें कि अब गोदरेज ने 200 करोड़ लगाकर कहा है कि उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है कि बाजार में इसका क्या रेट चल रहा है।

बता दें कि स्टूडियो को लेकर पूरे कपूर परिवार की काफी भावनाएँ जुड़ी हुई है और इसके लेकर हाल ही में खबर आई थी कि बिकने की खबर को लेकर करीना कपूर काफी ज्यादा इमोशनल हो गई थी और उनका कहना था कि स्टूडियो से उनके बचपन की यादें जुड़ी हुईं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X