पार्टी में हद से ज्यादा रिवीलिंग लुक में पहुंच गईं खुशी कपूर, शरीर पर पड़े निशान की उड़ी खिल्ली

Khushi Kapoor Backless Look: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही बोल्डनेस के तीर चला चुकी हैं। इस हसीना की काफी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। खुशी कपूर के बोल्ड लुक्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहते हैं। अब एक बार फिर से खुशी कपूर के लेटेस्ट लुक ने बवाल काट दिया है। दरअसल, इस हसीना को हाल ही में मुंबई में शाहरुख खान के दोस्त के बर्थडे पार्टी के लिए जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान खुशी कपूर का लुक खूब वायरल हो रहा है।
दोस्तों संग खुशी कपूर
खुशी कपूर इन दौरान काफी सारी स्टार डॉटर्स और अपनी दोस्तों के साथ दिखाई दे रही थीं। इस दौरान खुशी कपूर देर रात बेहज बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही थीं। रेस्त्रां से निकलते ही खुशी गाड़ी चली गईं और बीच में पैपराजी को पोज भी देने लगीं।
ब्रालेट ड्रेस में खुशी कपूर
सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान खुशी कपूर सामने से खुले ब्रालैट टॉप में बेहद बोल्ड दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही खुशी कपूर ने अपने इस टॉप को सामने से डोरी के सहारे रोका हुआ था। वीडियो में खुशी पैपराजी को मुड़-मुड़कर पोज देती दिखाई दे रही थीं।
खुशी कपूर की गर्दन पर निशान
खुशी कपूर के गर्दन पर इस दौरान एक निशान दिखाई दे रहा था। इस निशान की खूब चर्चाएं हो रही हैं। कोई इसे लव बाइट बता रहे है तो कोई इस निशान को लेकर सवाल कर रहा है।
'द आर्चीज' से कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू
एक्ट्रेस खुशी कपूर डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी अहम रोल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications