..................... kapoor bahu alia bhatt hand in hand with ranbir kapoor for kapoors christmas lunch alia first christmas brunch post wedding - Hindi Filmibeat

कपूर फैमिली क्रिसमस लंच पर हाथों में हाथ डाले पहुंचे रणबीर-आलिया, लोग बोले- सास देसी घी नहीं खिलाती क्या

ranbir alia christmas lunch

Ranbir Alia At Kapoors Christmas Lunch: कपूर फैमिली हर साल क्रिसमस के दिन साथ में लंच करती है। इस साल भी पूरा कपूर खानदान एक साथ क्रिसमस के मौके लंच करने के लिए जुटा। इस बार का क्रिसमस लंच कपूर फैमिली के लिए बेहद खास रहा है। दरअसल, इस बार इस क्रिसमस लंच में दो नए लोग शामिल हुए हैं। एक तो बहूरानी आलिया भट्ट और दूसरा रणबीर आलिया की बेटी राहा कपूर।

रणबीर कपूर आलिया भट्ट का हाथ थामे क्रिसमस लंच के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें वहां मौजूद पैपराजी ने स्पॉट किया और उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

बेहद खुश दिखे रणबीर आलिया

बेहद खुश दिखे रणबीर आलिया

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर आलिया इस दौरान काफी खुश और एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे। इस दौरान रणबीर कपूर का नया लुक और आलिया का स्टाइलिश अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

प्रेग्नेंसी के बाद आलिया का लुक

आलिया भट्ट इस दौरान रेड और व्हाइट प्रिंटेड वन पीस में बेहद क्यूट लग रही थीं। इसके साथ ही डिलीवरी के बाद आलिया के चेहरे पर गजब का नूर भी दिखाई दे रहा है। आलिया ने डिलीवरी के बाद बहुत कम समय से अपनी फीगर मेंटेन कर ली है ऐसे में कमेंट सेक्शन में फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या उनकी सास ने बच्चे के जन्म के बाद उन्हें देसी घी की पंजीरी नहीं खिलाई?

हील्स को लेकर आलिया ट्रोल

हील्स को लेकर आलिया ट्रोल

इसके साथ ही आलिया भट्ट को उनके ओवरसाइज हील्स के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है। तमाम फैंस रणबीर आलिया से उनकी बच्ची को लेकर भी सवाल कर रहे हैं और सभी को इस क्रिसमस लंच से राहा की तस्वीरों का काफी बंसब्री से इंतजार हो रहा है।

पहले भी पहुंची थी क्रिसमस लंच पर आलिया

पहले भी पहुंची थी क्रिसमस लंच पर आलिया

बता दें कि शादी यूं को आलिया भट्ट इससे पहले भी कपूर फैमिली के क्रिसमस लंच में शिरकत करने के लिए पहुंची थी ये पहली बार ही जब वो बतौर कपूर खानदार की बहू इस स्पेशल लंच में पहुंची हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X