1st Day 1st Show: कपूर एंड सन्स....पहले सीन से ही सुपरहिट है फिल्म!
शकुन बत्रा की कपूर एंड सन्स सिनेमाघरों में लग चुकी है और फिल्म को पॉज़िटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। सिनेमाघरों में दर्शक अपना आसन जमा चुके हैं और हम भी बैठ चुके हैं 1st Day 1st Show देखने।
फिल्म को प्रोड्यूस किया है करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने और फिल्म की स्टारकास्ट है सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, फवाद खान, ऋषि कपूर, रत्ना पाठक शाह और रजत कपूर।
फिल्म पहले ही सीन से सुपरहिट है। एक कसी हुई स्क्रिप्ट और परफेक्ट एक्टिंग के साथ एक बेहतरीन कहानी। दर्शकों को फिल्म पसंद आ रही है इसमें कोई दो राय नहीं है।
कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसे देखते ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। करण जौहर की फिल्म 'कपूर एंड सन्स' भी कुछ ऐसी ही चीज है। फिल्म को देखकर आप फैमिली ज़रूर मिस करने लगेंगे।
जानिए सीधे सिनेमाघर से 1st Day 1st Show का हाल -


Click it and Unblock the Notifications














