कपिल शर्मा ने पूरी की 'फिरंगी' के पहले चरण की शूटिंग...ट्टिटर पर पोस्च की तस्वीर
कपिल शर्मा ने पूरी की 'फिरंगी' के पहले चरण की शूटिंग।
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपनी आने वाली फिल्म फिरंगी की पहले चरण की शूटिंग पूरी कर ली है। इसकी जानकारी खुद कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। वह इस फिल्म से निर्माण के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।
कपिल ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'बीकानेर में पहले चरण की शूटिंग पूरी हो गई। प्यार, गर्मजोशी, भुजिया और पापड़ के धन्यवाद बीकानेर। मेरा बैग सामान से भारी हो गया है। LOL'।
आपको बता दें कि इस फिल्म को कपिल के बचपन के दोस्त राजीव डोंगरा डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले राजीव इससे पंजाबी फिल्म लव पंजाब बना चुके हैं। 'फिरंगी' में कपिल के अपोजिट इशिता दत्ता लीड रोल में होंगी।


Click it and Unblock the Notifications