कपिल की शादी, सगाई आखिर कब और किससे!

कपिल शर्मा ने पिछले कुछ ही सालों में टीवी इंडस्ट्री पर अपना कब्जा सा जमा लिया है। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइड्स विद कपिल ने कपिल को सफलता का वो मकाम दिया है जहां पर जाने की सपना हर कोई देखता है। कपिल शर्मा की शादी को लेकर पिछले कई सालों से खबरें आ रही हैं। कपिल शर्मा ने इन खबरों पर सफाई देते हुए कहा अभी मैं पूरा ध्यान अपने काम पर देना चाहता हूं। एक बार ये प्रोजेक्ट्स हो जाएं तो कुछ प्लान करुंगा। वैसे भी वह भी अभी व्यस्त हैं। कुछ सूत्रों के अनुसार यशराज द्वारा ऑफर की गयी अपनी डेब्यू फिल्म के रिलीज होने के बाद कपिल शादी की अनाउंसमेंट कर सकते हैं।
कपिल शर्मा ने सन्नी लियोन को अपने शो पर आने से किया था मना!
अपनी सफलता के लिए कपिल शर्मा पूरा श्रेय अपने माता-पिता और भगवान को देते हैं। कपिल शर्मा का कहना है अगर मेरे माता-पिता का आशीर्वाद नहीं होता तो मैं कुछ नही कर पाता। कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का खुद से जुड़े विवादों के बारे में बात करते हुए कहा शोहरत के साथ विवाद तो आ ही जाते हैं। लेकिन उनपर इतना ध्यान नहीं देना चाहिए। ये तो पानी के बुलबुलों के समान होते हैं। जो कि कुछ समय बात ही खत्म हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications