हवाई जहाज उड़ाते नजर आए कपिल शर्मा, लोग बोले- भाई यहां कॉमेडी मत करना वरना भारी पड़ जाएगा...

Kapil Sharma Viral Video: कॉमेडी किंग कहे जाने वाले कपिल शर्मा (Kapil Sharma) अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लेते हैं। कपिल शर्मा के शो का इंतजार हर एक को होता है। नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल आया था। इसे देखकर लोगों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। कपिल शर्मा और उनकी टीम का बेहतरीन काम लोगों को बेहद पसंद आता है। कपिल शर्मा अपनी खास कॉमेडी स्टाइल के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी छाए रहते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा ने एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख लोगों के होश उड़ गए हैं।
हवाई जहाज उड़ाते नजर आए कपिल शर्मा
कपिल शर्मा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा कॉमेडी नहीं बल्कि हवाई जहाज उड़ाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा को-पायलट की सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। पहले वह वीडियो की तरफ देखते हैं फिर हंसते हुए जहाज उड़ाने की तैयारी करते हैं। कपिल ऊंची उड़ान भरते हुए खूबसूरत वादियों की झलकियां दिखाते नजर आ रहे हैं। और फिर वह लैंड करने की कोशिश करते हैं।
यूजर्स ने लगा दी कमेंट्स की लंबी लाइन
इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही कपिल शर्मा ने लिखा- आज जहाज तेरा भाई उड़ाएगा। बता दें कि इस वीडियो पर लोगों के जमकर कमेंट्स देखे जा सकते हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-भाई यहां कॉमेडी मत करना वरना भारी पड़ जाएगा। तो वहीं दूसरे ने कहा पैसा है तो आज कल सब मुमकिन है तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- भाई आप कॉमेडी करते ही अच्छे लगते हो वही किया करो। बता दें कि कपिल के इस वीडियो पर कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है।


Click it and Unblock the Notifications