कपिल शर्मा की कॉमेडी नाइट्स Wishlist, बिग बी, सचिन और....
टीवी स्टार कपिल शर्मा ने ट्विटर पर अपनी विश-लिस्ट शेयर की है। जी हां, नए साल के मौके पर कपिल ने ट्विटर पर पोस्ट किया है कि 2015 में मेरा सपना और संकल्प है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में सचिन तेंदुलकर और लता मंगेश्कर गेस्ट के तौर पर शामिल हों। जबकि अमिताभ बच्चन दोबारा शो का हिस्सा बनें।

टेलीविजन के पॉपुलर शो कॉमेडी नाइट्स में अब तक अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर जैसे सितारे अपनी मौजूदगी दिखा चुके हैं। बॉलीवुड सितारे ही नहीं, बल्कि क्रिकेट और बैडमिंटन खिलाड़ी भी शो में आकर मस्ती कर चुके हैं। कपिल इस शो के साथ टेलीविजन की बुलंदियों पर हैं। लेकिन फिर भी मनोरंजन क्षेत्र से कुछ ऐसी महान् हस्तियां हैं, जिन्हें कपिल शो में बुलाना चाहते हैं।
लिहाजा, ट्विटर पर अपनी विश को पोस्ट कर कपिल ने अपने फैंस से गुजारिश की है, वे सब उनकी इस इच्छा को सच्चाई में बदलने में मदद करें। वहीं, कपिल के फैंस भी क्यों पीछे रहते। कपिल के पोस्ट पर इसके बाद कमेंट्स पर कमेंट्स आने लगे। जिसमें लोगों ने भी इन हस्तियों को कॉमेडी नाइट्स में देखने की गुजारिश की।
आपको बता दें, कपिल शर्मा इस साल अब्बास मस्तान की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications