OMg..बॉलीवुड के 'एक्टर-सिंगर' लिस्ट में कपिल भी शामिल!

कपिल शर्मा प्रतिभा के धनी हैं, यह तो सब जान चुके हैं। लेकिन हंसने हंसाने के अलावा भी कपिल को कई बातों में रूचि है। उसमें सबसे पहले नंबर पर आता है सिगिंग यानि की गाना गाना। कपिल के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में हमने कई बार स्टेज पर कपिल को गाना गाते देखा है। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि कपिल अपनी इस कला को दिखाने के बहाने ढूंढ़ते हैं।

kapil sharma

बहरहाल, आपको बता दें, अब कपिल अपने शो में नहीं, बल्कि अपनी पहली फिल्म में गाना गाएंगे। जी हां, सूत्रों के मुताबिक, कपिल शर्मा अपनी डेब्यू फिल्म में एक गाना में अपनी आवाज देने वाले हैं। लिहाजा, अब कपिल बॉलीवुड के उन एक्टरों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जो एक्टिंग और सिगिंग दोनों में माहिर हैं।

कपिल से पहले इस लिस्ट में बिग बी अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और श्रुति हसन शामिल हैं। इन सभी एक्टरों ने कई गानों में अपनी आवाज दी है और दर्शकों ने उसे पसंद भी किया है।

बहरहाल, कपिल के बढ़ते कदम देखते हुए लगता है कि वे काफी जल्दी काफी ऊंचाई पर पहुंचना चाहते हैं। चलिए आपकी इस शुरूआत के लिए ऑल दि बेस्ट कपिल।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X