7 साल बाद फिर से प्लेन में साथ बैठे कपिल शर्मा-सुनील ग्रोवर, ड्रिंक का गिलास देखकर उड़ी खूब खिल्ली

Kapil Sharma Sunil Grover Flight: जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की वर्षों बाद साथ में नजर आ रहे हैं। दोनों नेटफ्लिक्स के 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में वर्षों बाद स्क्रीन साझा कर रहे हैं। इसी बीच दोनों की लड़ाई खत्म होने के बाद साथ में ट्रेवल करते हुए नजर आए हैं। कपिल और सुनील की लड़ाई खत्म होने के बाद भी दोनों इसका मजाक उड़ाना बंद नहीं कर रहे हैं।
सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लिए सात साल के लंबे समय के बाद फिर से एकजुट हुए हैं। दोनों को साथ देखककर इनके फैंस बेहद खुश हैं। दोनों अपने मतभेदों को भुलाकर फिर से साथ में काम करने से खुश हैं। हाल ही में कपिल ने एक नए पोस्ट में अपनी लड़ाई का फिर से मजाक बनाया है।
रविवार रात कपिल ने सुनील के साथ फ्लाइट से एक फोटो शेयर की है। दोनों इस तस्वीर में फर्स्ट क्लास में बैठकर पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए एक गिलास जूस का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। कपिल शर्मा ने ये तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'चिंता मत करो दोस्तों, यह एक छोटी सी फ्लाइट है।'
अदा शर्मा लिखती हैं, 'सोनू, बूंद सोडियम थायोसल्फेट दाल में ही दो। स्वाद के लिए'। गजराज राव ने कहा, 'आप दोनों को प्यार', राजीव ठाकुर ने जवाब दिया, 'हा हा हा'। भारती सिंह, सना सैय्यद, सुरेश रैना, युवराज सिंह, बादशाह, साकिब सलीम और कई लोगों ने इस पर रिएक्ट किया। इस फोटो को पोस्ट होने के तीन घंटे के अंदर ही 4 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए। सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा 'द कपिल शर्मा शो' में एक साथ काम कर चुके हैं। सुनील के किरदार गुत्थी को तुरंत पहचान मिली और उनकी खूब सराहना भी हुई। हालांकि, जब टीम अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर रवाना हुई, तो फ्लाइट में कपिल और सुनील के बीच तीखी बहस हुई। इसके बाद सुनील ने अचानक शो छोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications











