..................... Kapil Sharma singing viral video from aamir khan house party kapil sharma aamir khan video - Hindi Filmibeat

हाथ में गिलास लेकर कपिल शर्मा ने आमिर खान के घर जमा दी महफिल, सुरूर चढ़ते ही गाया- थोड़ी सी जो पीली है...

Kapil Sharma

Kapil Sharma Singing Video: कॉमेडियन कपिल शर्मा मल्टी टैलेंटेड हैं। कॉमेडी के साथ साथ होस्टिंग, सिंगिंग और एक्टिंग से लेकर सैटायर तक कपिल शर्मा का तोड़ नहीं है। अब एक बार फिर से कपिल शर्मा ने साबित कर दिया है कि सिंगसिंग के मामले में वो हीरा हैं। कपिल शर्मा ने इस बार आमिर खान के घर पर महफिल सजा दी है।

दरअसल, कपिल शर्मा हाल ही में पत्नी गिन्नी को लेकर आमिर खान के घर पार्टी में पहुंचे। यहां काफी सारे लोग मौजूद थे और सभी ने एक शानदार महफिल सजाई। ऐसे में कपिल शर्मा ने हाथ में जाम लेकर अपनी आवाज से इस महफिल में जान ही फूंक दी।

कपिल शर्मा इस दौरान गुलाम अली की गजल थोड़ी सी जो पीली है गाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस दौरान हर कोई सुरूर में है और सामने बैठे आमिर खान के तो कहने ही क्या। वीडियो में अर्चना पूरन की आवाज, सोनम बाजवा और कपिल शर्मा की पत्नी खूब मजे लेते दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और नेटिजंस कपिल शर्मा की सिंगिंग और अंदाज की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि आमिर खान ने मुंबई में अपने घर पर 'कैरी ऑन जट्टा 3' के कास्ट और 'द कपिल शर्मा शो' की टीम को इन्वाइट किया था।

अर्चना पूरण सिंह ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा है, 'कई दशक बाद राजा हिन्दुस्तानी यानी आमिर से ऐसे मिलना हुआ। गर्मजोशी से गले मिलना और पुराने यादों को ताजा करना ऐसा लगता है कि इतने सालों के गैप को मिटा दिया। इस शानदार शाम के लिए आमिर आपका शुक्रिया, जो हमने आपके घर पर बिताया। अब आप पहले से भी ज्यादा मजेदार हो गए हैं, उस शाम लंबी बातचीत और मजेदार कहानियां भी हुईं।' यहां याद दिला दें कि आमिर खान के साथ अर्चना पूरण सिंह फिल्म 'राज हिन्दुस्तानी' में काम कर चुकी हैं।

अर्चना पूरण सिंह ने बताया कि आमिर खान के घर कपिल शर्मा ने 'हंगामा है क्यूं ...थोड़ीसी जो पी ली है' गाने पर महफिल जमा दी। हालांकि, उन्होंने इस पोस्ट में ये भी साप किया है कि कपिल के हाथ में जो ग्लास दिख रहा है वो कुछ और नहीं बल्कि केवल नींबू पानी है। इसी के साथ अर्चना ने 'Carry On Jatta 3' की रिलीज के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।

Read more about: kapil sharma aamir khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X