..................... Kapil Sharma's show may face legal trouble - Hindi Filmibeat

कपिल पर भारी पड़ा महिला से मजाक, लटकी कानून की तलवार

kapil sharma
मुंबई। कलर्स चैनल पर आने वाला कॉमेडी शो कॉमेडी नाइट विद कपिल साल 2013 का सबसे बेहतरीन शो बन गया। इस शो के जरिए शो को निर्माता और कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खूब वाहवाही लूटी और पूरे साल सुर्खियां बटोरी। कपिल भले ही लोगों को हंसाने में कामयाब रहे हो, लेकिन अब उनका यही मजाक उनके लिए मुसिबत का सबब बन गया है। अपने मजाक के चलते कपिल का शो कानूनी झमेले में फंस सकता है।

कपिल शर्मा ने शो के दौरान एक गर्भवती महिला पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की थी। कपिल को टिप्पणी करते हुए अंदाजा भी नहीं होगा कि इस तरह का मजाक करके वे कानूनी झमेले मे फंस सकते हैं। सो के दैरान आई एक गर्भवती महिला से कपिल ने अपने अंदाज में मजाक किया और उसपर टिप्पणी की, लेकिन उन्हें पता ही नहीं था कि महिला के साथ मजाक करने पर उन्हें कानूनी शिंकजे का सामना करना पड़ सकता है। महिला कमिशन की ओर से इस खबर की पुष्टि की गई है कि उन्हें कपिल के खिलाफ इस तरह की शिकायत मिली है।

गर्भवती महिला के साथ की गई टिप्पणी पर महिलाओं ने खूब विरोध जताया और कपिल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। उनका कहना है कि कपिल को इस तरह से खुलेआम किसी भी महिला के लिए कुछ भी नहीं कहना चाहिए था। इस शिकायत के बाद माना जा रहा है कि कपिल एक नए झमेले में फंस सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X