WOW.. नए शो के साथ साथ नई फिल्म की तैयारी.. कपिल शर्मा का धमाका!
[बॉलीवुड न्यूज] कपिल शर्मा ने साल 2015 में बॉलीवुड में धमाकेदार डेब्यू किया है। अब्बास मस्तान की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' 2015 की हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार है और इसका श्रेय हम कपिल शर्मा की बेहिसाब पॉपुलैरिटी को दे सकते हैं।
बहरहाल, अब जब कपिल शर्मा फिल्मों में एंट्री कर ही चुके हैं, तो सिर्फ एक हिट के साथ वह खत्म नहीं होने वाली। जी हां, ताजा खबरों की मानें तो विकास बहल और कपिल शर्मा की एक फिल्म पर बात चल रही है।
SURPRISE: 'जुड़वा 2'.. वरूण बनेंगे सलमान.. तो ये न्यूकमर हैं करिश्मा कपूर!
खुद कपिल शर्मा ने बयान दिया है कि- 'मैं और विकास बहल कुछ नया करने की सोच रहे थे, लेकिन बात नहीं बनी.. इसीलिए अब हमलोग कुछ अलग ही करने की कोशिश में हैं..' हम्मम.. यानि की यदि सब कुछ सही चलता है तो कुछ ही समय में हम विकास बहल की फिल्म में कपिल शर्मा को देखेंगे।
वहीं, अब्बास मस्तान की फिल्म 'किस किस प्यार करूं-2' की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। बहरहाल, हमें तो इन फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं, देखते हैं कपिल शर्मा दोबारा अपने फैंस को खुश कर पाएंगे या नहीं।
यहां जानते हैं कि कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म में क्या क्या होना जरूरी है-


Click it and Unblock the Notifications
