..................... Kapil Sharma's Film Zwigato trailer out, Actor different look in the film - Hindi Filmibeat

Zwigato का ट्रेलर हुआ आउट, Kapil Sharma का फिल्म में दिखा अलग रूप

Kapil

Kapil Sharma: कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की फिल्म ज्विगाटो का ट्रेलर रिलीज हो गया है, इसमें एक्टर का अलग रुप सबको देखने को मिल रहा है। फूड डिलीवरी के बनी इस फिल्म को लेकर कपिल पहले से सुर्खियों में थे और अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही कपिल को लेकर फैंस कई तरह के सवाल कर रहे हैं।

दरअसल इस फिल्म की कहानी फूट डिलीवरी को लेकर है, आज के दौर में लोगों के पास घर बैठे खाना ऑर्डर करने की सुविधा मौजूद है। एक क्लिक पर ऑर्डर और पल झपकते ही खाना दरवाजे पर हाजिर। मगर, फूड कंपनी के इन वादों के बीच डिलीवरी करने वाला किन मुसीबतों से दो-चार होता है, इसके पीछे की कहानी को कपिल शर्मा अपनी आगामी फिल्म 'ज्विगाटो' में दिखाने जा रहे हैं।

वहीं फिल्म के मुख्य किरदार के रुप में कपिल हैं, इस फिल्म में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी बॉय की भूमिका में हैं। कैसे एक व्यक्ति अपने परिवार को सब कुछ देने के चक्कर में कितनी सारी परेशानियां से लड़ता और इसमें फंस जाता है यही सब इस फिल्म में दिखाया गया है।

ट्रेलर में यह बात भी दिखाई है कि ऑर्डर की गिनती डिलीवीर बॉय की साख को बनाती है। किसी दिन ऑर्डर तय संख्या से कम हुए तो सारा खेल खराब और यही होता है कपिल शर्मा के साथ। एक दिन ऑर्डर की संख्या गिरने पर मोबाइल स्क्रीन पर मैसेज दिखाई देता है, 'आपकी रेटिंग न्यूनतम से कम है।' इस फिल्म में कपिल का अलग ही रुप देखने को मिलता है।

आपको बता दें कि नंदिता दास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 मार्च 2023 को रिलीज होगी, इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फैंस को फिल्म रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसमें कपिल का नया अंदाज काफी आर्किषित है।

Read more about: kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X